Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » How will the name of the third gender be added to the voter list? | थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़ेगा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगा समाधान, भाजपा बोली– राहुल गांधी समेत सभी का नाम जुड़ेगा – Raipur News
Breaking News

How will the name of the third gender be added to the voter list? | थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़ेगा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगा समाधान, भाजपा बोली– राहुल गांधी समेत सभी का नाम जुड़ेगा – Raipur News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
293539d3 9ea3 447d 900d c4dc392539b31763460306642 1765798260
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल उठाया है, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर के मुताबिक, मतदाता सूची में खुद या माता-पिता के नाम की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे थर्ड जेंडर समुदाय परेशान है। चुनाव आयोग द्वारा मांगे जा रहे

.

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने 2014 में थर्ड जेंडर को अलग पहचान दी थी। इससे पहले उनका नाम मतदाता सूची में पुरुष के रूप में दर्ज था। अब थर्ड जेंडर के रूप में नाम दर्ज कराने में दस्तावेजों की शर्त सबसे बड़ी बाधा बन रही है। कई मामलों में माता-पिता पहले ही उन्हें त्याग चुके हैं, इसलिए उनसे जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अन्य वर्गों को भी हो रही परेशानी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में सिर्फ थर्ड जेंडर ही नहीं, बल्कि अन्य कई वर्गों को भी दस्तावेजों की दिक्कत हो रही है। कई परिवारों में माता-पिता की मृत्यु 2003 से पहले हो चुकी है। बस्तर में 2011 के नक्सली आतंक के दौरान पलायन कर दूसरे राज्यों में गए लोगों के नाम जोड़ना भी चुनौती बना हुआ है।

उन्होंने अनाथालय में रहने वाले, गोद लिए गए और अब वयस्क हो चुके बच्चों, असहाय लोगों और रोजी-मजदूरी के कारण बार-बार शहर बदलने वाले परिवारों का भी जिक्र किया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सभी मामलों में राहत देने की मांग की है।

भाजपा ने कहा-राहुल गांधी समेत सबका नाम जुड़ेगा

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

कांग्रेस के सवालों पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। थर्ड जेंडर सहित सभी पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का नाम भी जुड़ेगा। हर व्यक्ति को फार्म भरना होगा और यदि किसी का नाम नहीं जुड़ता है, तो उसके लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया मौजूद है।

SIR की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी, संशोधित कार्यक्रम जारी

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार SIR प्रक्रिया को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब घर-घर मतदाता सत्यापन का कार्य 18 दिसंबर तक किया जाएगा।

एसआईआर को लेकर जारी है बैठकों का दौर

एसआईआर को लेकर जारी है बैठकों का दौर

मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक तय की गई है। वहीं, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074971
Views Today : 51
Views Last 7 days : 2697
Views Last 30 days : 9117
Total views : 103059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.