छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा शुरू होने जा रहा है। उनके प्रवास का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
.
यहां से वे 9:50 बजे माना एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। देर रात वे रिसोर्ट में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार 13 फरवरी को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक बीजेपी नेताओं से चर्चा करेंगे। बीजेपी नेताओं से चर्चा के बाद दोपहर 1:50 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर।
जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक समारोह में शामिल होंगे। समारोह में खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद शाम 4:55 बजे शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसे प्रदेश भाजपा के मिशन 2028 और जनसंपर्क रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर।
एक महीने में तीसरा दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री शाह का एक महीने में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वो राज्योत्सव, डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। हर दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे है और अफसरों से फीड बैक ले रहे है।
<
