![]()
डौंडी | सॉयल हेल्थ प्रोग्राम के तहत डौंडी के एकलव्य विद्यालय में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को मिट्टी का नमूना लेने की विधि, सावधानियां और उसके महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
.
कृषि अधिकारियों ने छात्रों को खेत में ले जाकर प्रायोगिक रूप से 3 मृदा नमूने भी एकत्रित कराए। एकलव्य विद्यालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें से लगभग 120 विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण का लाभ लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे अपने माता-पिता को भी इसका महत्व समझा सकें और मृदा स्वास्थ्य पत्रक के आधार पर संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पवन कुमार यदु, कृषि विकास अधिकारी प्रमिला ठाकुर, सीएल हिरवानी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिलेश्वर मार्गे, युवराज राजपूत सहित विद्यालय के प्राचार्य एनके सिंह, प्रभारी शिक्षक अक्षय कुमार राठौर, ज्योति मौर्या, मोनिका, पुष्पेंद्र प्रजापति, जॉनी और परविंदर साहू का सहयोग रहा।
<
