![]()
खड़गवां | खड़गवां के एकलव्य विद्यालय पोड़ाडीह में आयोजित साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत कर की। मंत्री जायसवाल ने डिजिटल
.
मंत्री ने बताया कि समय पर रिपोर्ट करने से ठगी की रिकवरी और अपराधियों तक पहुंचना आसान होता है। साइबर विशेषज्ञों ने फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग जैसी ठगी की नई तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मंत्री का आभार जताया और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया।
<
