Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Head constable beaten up by drug addicts in Durg | दुर्ग में नशेड़ियों ने प्रधान आरक्षक को पीटा: नशे में धुत युवक आपस में कर रहे थे लड़ाई, बीच बचाव करने गए जामुल थाना के पुलिसकर्मी पर कर दिया हमला – durg-bhilai News
Breaking News

Head constable beaten up by drug addicts in Durg | दुर्ग में नशेड़ियों ने प्रधान आरक्षक को पीटा: नशे में धुत युवक आपस में कर रहे थे लड़ाई, बीच बचाव करने गए जामुल थाना के पुलिसकर्मी पर कर दिया हमला – durg-bhilai News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 21 at 101424 pm 1766375940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 21 at 101424 pm 1766375940

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम खेरधा में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खेरधा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद शांत कराने पहुंचे प्रधान आरक्षक पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई क

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम खेरधा में घासीदास जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामुल थाने से प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी (42) समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान गांव के सतनाम भवन के पास कुछ युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ने लगे। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे सूर्यवंशी विवाद की सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत युवक और अधिक उग्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते एकजुट होकर प्रधान आरक्षक पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इस मारपीट में प्रधान आरक्षक के चेहरे, आंख और हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, भेजा जेल घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 221, 296, 3(5) और 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। देर रात दबिश देकर पुलिस ने सहवाग बंजारे उर्फ भगत, भूपेंद्र, जितेश और चंदन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों की भी तलाश पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर कई लोग विवाद कर रहे थे। लेकिन पुलिस से विवाद के बाद ज्यादातर लोग भाग गए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075262
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2204
Views Last 30 days : 9863
Total views : 104285
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.