Uncategorized

हर्ष ट्रेवल्स की बस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी:कोंटा के ढोंडरा के पास हुई घटना, 3 कांच टूटे; संचालक ने थाने में की शिकायत

सुकमा के कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी हुई है। कोंटा थाना क्षेत्र के ढोंडरा के पास अज्ञात लोगों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे तीन कांच टूट गए। यह घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई, जिसमें बस का एक कांच टूटा। इससे पहले शुक्रवार को भी बस के आगे और पीछे के कांच तोड़े गए थे। दो दिनों में हुई इन घटनाओं से बस संचालक अनूप ध्रुव चिंतित हैं। यात्रियों को चोट नहीं आई बस संचालक ने मामले की शिकायत थाने में की है। उन्होंने बताया कि जिस तरफ पत्थर फेंके गए, उस ओर कोई यात्री नहीं था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे किसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बस संचालक ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button