Uncategorized

कांग्रेस ने 2028 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण:जशपुर में तीन दिवसीय शिविर में दिग्गज जुटे, स्वच्छता अभियान भी चलाया

जशपुरनगर में 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मनोरा में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा समझाने, संगठन मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के तरीके बताए गए। शिविर में अलग-अलग जिलों से आए प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में देवेंद्र शर्मा (ग्वालियर), शबीना (यवतमाल), मिथुन (बैतूल), अशोक चतुर्वेदी (रायपुर) और अनूप चतुर्वेदी (दुर्ग) शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह सहित देश के प्रमुख नेताओं के योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही, देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका के बारे में भी बताया गया। पार्टी की विचारधारा और संगठन मजबूत करने पर जोर प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी के योगदान और महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों की जानकारी दी। इसके अलावा सामाजिक न्याय, संविधान और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वे जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं। गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच सक्रिय रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के साथ लोगों के अधिकारों के लिए काम करने पर जोर दिया गया। प्रभात फेरी निकालकर किया श्रमदान तीन दिवसीय शिविर के दौरान कांग्रेसियों ने मनोरा में प्रभात फेरी निकाली और श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड, अस्पताल सहित सार्वजनिक जगहों पर सफाई की। इसके साथ ही सद्भाव भवन परिसर में पौधरोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button