कवर्धा| खेड़ापति हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमत जन्मोत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर रविवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन किया जाएगा। मंदिर में यह उत्सव प्राचीन परंपरा के अनुसार वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पुजारी चंद्रकिरण तिवारी ने बताया कि धार्मिक आ
.
यह द्विवार्षिक आयोजन कल्प भेद की मान्यता पर आधारित है। पुराणों में उल्लेख है कि प्रत्येक कल्प में हनुमान जी का जन्म अलग-अलग तिथियों पर हुआ है। किसी कल्प में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को, तो किसी में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को। इसी परंपरा के अनुरूप खेड़ापति हनुमान मंदिर में दोनों पर्वों पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब-जब अधर्म बढ़ा और रावण जैसे असुर जन्मे, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम का अवतार हुआ।
<
