Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Half-burnt body of a woman found in Bilaspur | बिलासपुर में मिली महिला की अधजली लाश: दोनों पैर साड़ी से बंधे मिले, मर्डर के बाद जलाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Half-burnt body of a woman found in Bilaspur | बिलासपुर में मिली महिला की अधजली लाश: दोनों पैर साड़ी से बंधे मिले, मर्डर के बाद जलाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img202510160342591760566689 1 1760597002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाने की आशंका।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला की अधजली लाश मिली है। रतनपुर के खूंटाघाट डैम में झाड़ियों के बीच मिला शव 1 हफ्ते पुराना है। क्षत-विक्षत हालत में शव के दोनों पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने मर्डर के बाद शव को जलाने की आशंका जताई है। फिलहाल शव की पहचा

.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। डैम के पास गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पुलिस को महिला के केवल 10 प्रतिशत अंग ही मिले। बाकी 90 प्रतिशत शव डिस्पोज हो चुका था। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव।

क्षत-विक्षत हालत में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव।

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

रतनपुर के खूंटाघाट डैम के बोटिंग पाइंट से लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में बुधवार (15 अक्टूबर) को एक महिला का अधजला शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने देखा कि शव झाड़ी के नीचे पड़ा था और किसी ने महिला के पैरों को साड़ी से बांधकर जलाया था। जलने के कारण पैरों से साड़ी चिपकी हुई मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस इसे हत्या मानकर महिला की पहचान में जुट गई है।

दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा शव, मौके पर पहुंची पुलिस

खूंटाघाट डैम पिकनिक स्पॉट है, जहां चारों तरफ जंगल से घिरा हुआ है। डैम के नजदीक छोटे झाड़ी वाले जंगल में आसपास के लोग लकड़ी लेने पगडंडियों के रास्ते जाते हैं।

15 अक्टूबर की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल तरफ गए थे, जहां तेज गंध आने पर महिला का अधजला शव देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी।

खूंटाघाट पिकनिक स्पाट में जंगल के बीच मिली अधजली लाश।

खूंटाघाट पिकनिक स्पाट में जंगल के बीच मिली अधजली लाश।

महिला की नहीं हो पाई पहचान

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। नजदीकी थानों में पुलिस गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दी है। एक टीम हत्या की आशंका के आधार पर खूंटाघाट आने-जाने वाले लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

जांच में पुलिस को मौके पर कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे महिला और उसे लेकर जाकर जंगल में फेंकने वालों की पहचान हो सके। घटना स्थल मुख्य सड़क से दूर और घटना लगभग 8 दिन पुरानी होने के कारण टायर के निशान भी नहीं देखे जा सके। जंगल में शव के चारों ओर 100 मीटर तक कोई वस्तु या सुराग नहीं मिला।

सड़ी-गली शव के चलते महिला की नहीं हो सकी पहचान।

सड़ी-गली शव के चलते महिला की नहीं हो सकी पहचान।

शव 90% डिस्पोज, इसलिए पहचान नहीं हो सकी

जांच में पुलिस को महिला के केवल 10 प्रतिशत अंग ही मिले। बाकी 90 प्रतिशत शव डिस्पोज हो चुका था। शरीर के कुछ हिस्से कुत्तों द्वारा इधर-उधर छोड़ दिए गए थे। पुलिस ने सभी अंगों और कंकाल का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव डिस्पोज होने के कारण आसपास के लोग भी महिला की पहचान नहीं कर सके।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की आशंका

माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगाया गया है। जिस तरह से उसके दोनों पैर साड़ी से बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले महिला को मौत के घाट उतार दिया होगा, जिसके बाद महिला की पहचान और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया गया होगा। ऐसे में अब महिला की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073987
Views Today : 1210
Views Last 7 days : 2783
Views Last 30 days : 7448
Total views : 99247
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.