सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर तेलीबांधा (रायपुर) सतनामी समाज की ओर से भव्य जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
.
कार्यक्रम की शुरुआत में अजीत कुकरेजा ने बाबा गुरु घासीदास के मंदिर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंच पर पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
समाज के लोगों को संबोधित करते हुए अजीत कुकरेजा ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों और “मनखे-मनखे एक समान” के अमर संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा जी के आदर्श आज भी समाज में समानता, सत्य और अहिंसा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सतनामी समाज की एकजुटता और सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य के कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में तेलीबांधा सतनामी समाज के अध्यक्ष गोपाल कुर्रे, उपाध्यक्ष राहुल महेश्वरी, श्याम चेलक सहित समाज के अन्य सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन बाबा गुरु घासीदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
<
