![]()
गुलज़ेब अहमद बने युवा कांग्रेस के संगठन महामंत्री
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश महासचिव गुलज़ेब अहमद को प्रभारी संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
.
नए संगठन महामंत्री बनने के बाद गुलज़ेब अहमद ने राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब, प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा,
नए संगठन महामंत्री बनने के बाद गुलज़ेब अहमद ने कहा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब, प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष का आभार जताया।
युवा कांग्रेस का कहना है कि गुलज़ेब अहमद के आने से संगठन को नई ताकत मिलेगी और वे पार्टी के हर आंदोलन और अभियान में आगे रहेंगे।
संगठन ने साफ कहा है कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। गुलज़ेब अहमद के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और भाजपा की नीतियों के खिलाफ पूरे दम के साथ आवाज उठाई जाएगी।
<
