Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध तंबाकू गुटखा परिवहन पर जीएसटी ने लगाया 29 लाख 96 हजार का अर्थदंड,जशपुर पुलिस की रिपोर्ट पर हुई बड़ी कार्रवाई…………जानिये पूरा मामला
अपराध

अवैध तंबाकू गुटखा परिवहन पर जीएसटी ने लगाया 29 लाख 96 हजार का अर्थदंड,जशपुर पुलिस की रिपोर्ट पर हुई बड़ी कार्रवाई…………जानिये पूरा मामला

By AdminAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
000000 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड के बोकारो वाशिंग पाउडर के फर्जी बिल के आड़ में गुटखा और तंबाकू उत्पादों का अवैध परिवहन कर रहे ट्रक मालिक पर जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई है। जशपुर पुलिस की रिपोर्ट पर जीएसटी विभाग ने अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिक राशिद खान पर 29 लाख 96 हजार 480 रूपये का अर्थदंड लगाया है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस की टीम इसी साल 4 अगस्त को छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित लोदाम जांच बेरियर में वाहनों की जांच कर रही थी।

challan
जीएसटी विभाग द्वारा जारी किए गए चालान का रसीद

इसी दौरान पुलिस ने जशपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक क्रमांक एचआर 55 एजे 4755 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन चालक राशिद खान ने पुलिस को वाशिंग पावडर का रसिद दिखाते हुए बताया कि ट्रक में वाशिंग पावडर लोड है,जिसे लेकर वह बोकारो जा रहा है। लेकिन पुलिस ने संदेह होने पर जब कंटेनर की तलाशी ली तो इसमें 100 बोरा गुटखा और 20 बोरा तंबाकू भरा हुआ मिला। मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 कें अंर्तगत कार्रवाई करते हुए ट्रक और गुटखा व तंबाकू को जब्त कर लिया था। एसएसपी सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग ने एक प्रतिवेदन जीएसटी विभाग को भेजा था। इस प्रतिवेदन के आधार पर जीएसटी विभाग ने ट्रक चालक जो कि वाहन का मालिक भी है,पर 29 लाख 96 हजार 480 रूपये का अर्थदंड लगाया है। एसएसपी ने बताया कि जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से तस्करी करने वालों को कड़ा संदेश जाएगा।

1111
पुलिस और जीएसटी विभाग की कार्रवाई के जद में आया वाहन मालिक राशिद खान।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069387
Views Today : 38
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90396
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.