Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Groom, Father Held Hostage; Bride Refuses Marriage
Breaking News

Groom, Father Held Hostage; Bride Refuses Marriage

By adminApril 29, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777443581 12 1777433020
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दूल्हा समेत 7 लोगों को बंधक बनाने का आरोप है। - Dainik Bhaskar

दूल्हा समेत 7 लोगों को बंधक बनाने का आरोप है।

शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया। दूल्हा जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए उतरा, वह शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

यह देख दुल्हन और उसके रिश्तेदार हैरान रह गए। उसी वक्त दुल्हन ने अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेते हुए साफ कह दिया “मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।” दुल्हन के पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके इस फैसले का समर्थन किया और रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बाद बारातियों में सन्नाटा छा गया। वहीं दोनों पक्षों के बीच विवाद भी शुरू हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि वैवाहिक आयोजन और पार्टी में हुए खर्च की वो भरपाई करें।

दरअसल मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। कोरमी के रहने वाले राजू मांडले (पिता रामखिलावन मांडले) की शादी कसडोल के सुनीता (पिता गुहाराम लहरी) से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि राजू मांडले प्राइवेट नौकरी करता है।

रिश्ता तय होने के बाद विवाह की तैयारियां शुरू हुईं और 27 अप्रैल को वह दूल्हा बनकर कसडोल पहुंचा। उसके पिता रामखिलावन मांडले समेत रिश्तेदार और दोस्त बाराती बनकर पहुंचे थे।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

राजू मांडले की शादी कसडोल के सुनीता से तय हुई थी।

राजू मांडले की शादी कसडोल के सुनीता से तय हुई थी।

ये तस्वीर हल्दी के दिन की है, राजू मांडले को महिलाएं हल्दी लगाते दिखीं।

ये तस्वीर हल्दी के दिन की है, राजू मांडले को महिलाएं हल्दी लगाते दिखीं।

बारात के दिन दूल्हे ने शराब पी थी।

बारात के दिन दूल्हे ने शराब पी थी।

DJ की धुन पर थिरके बराती, शराब के नशे दूल्हा

इस दौरान बारात स्वागत से पहले बराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए दुल्हन के घर के पास पहुंचे। बाराती मस्ती में डांस करते झूम रहे थे। इस दौरान वैवाहिक रश्म निभाने के लिए दूल्हे को जब सामने लाकर गाड़ी से नीचे उतारा गया, तब वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा।

उसकी हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने शादी की रश्मों को रोक दिया। बारातियों का स्वागत करने के बजाए नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाने लगे।

मंडप से उठी आवाज… ऐसे इंसान के साथ शादी नहीं

बताया जा रहा है कि दूल्हा इतना नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई, तब रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने अपने परिवार के सामने साफ शब्दों में मना कर दिया। उसका कहना था कि वो ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती।

बवाल होते देखकर बिना खाए लौटे बाराती

इस दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारों और परिजनों ने नाराडगी जताई, जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया। बारातियों के स्वागत की बजाय उनकी हरकतों का विरोध करते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया और बवाल मच गया।

उधर दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त बिना खाना खाए ही रात में वहां से निकलने लगे। धीरे-धीरे सभी बाराती वहां से चले गए।

दूल्हा राजू के दादा मनीराम मांडले ने मामले की शिकायत थाने में की।

दूल्हा राजू के दादा मनीराम मांडले ने मामले की शिकायत थाने में की।

दूल्हा, पिता समेत 7 बारातियों को बंधक बनाने का आरोप

दूल्हा राजू के दादा मनीराम मांडले ने बताया कि बारात शाम को कसडोल पहुंच गई थी, जहां परगहनी के लिए नाचने के लिए डीजे लगाया था। डीजे पर डांस करते झूमते बराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे।

इस दौरान द्वार-चार का रश्म पूरा करने के लिए दूल्हे को सामने किया गया। गाड़ी से उतरते समय वो शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा, जिसके बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस दौरान दूल्हा, उसके पिता समेत सात बारातियों को रोक लिया और बंधक बनाकर घर से निकलने नहीं दिया।

रात में बैठक के बाद मांगे 5 लाख

मनीराम ने बताया कि इस विवाद और हंगामे के बीच रात में लड़की वालों ने उनके साथ बैठक की। इस दौरान समाज में बदनामी और शादी में हुए खर्च की भरपाई करने के लिए उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की गई।

फिर सुबह बातचीत करने के बाद सात लाख रुपए लेकर आने के लिए कहा गया। रात में मनीराम भी कसडोल में था। सुबह उसे लड़की वालों ने 7 लाख रुपए लेकर आने के लिए कोरमी भेजा।

normal text quote 1777433575

शिकायत लेकर सिरगिट्‌टी थाने पहुंचा दूल्हे का दादा

मनीराम और परिजन पूरे दिन दूल्हा और परिजन का इंतजार करते रहे, लेकिन मंगलवार शाम तक वो नहीं पहुंचे, जिससे परेशान होकर वो अपनी शिकायत लेकर सिरगिट्‌टी थाने पहुंचा। यहां पूरी घटना की जानकारी टीआई किशोर केंवट को दी।

टीआई ने कसडोल पुलिस थाने में संपर्क किया और दूल्हा और उसके रिश्तेदारों को बंधक बनाने की सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने दूल्हे के पिता रामखिलावन से बातचीत भी की।

मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस, बंधक बनाने से किया इनकार

इस घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस दुल्हन के घर पहुंची। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि दूल्हा और उसके पिता समेत रिश्तेदार खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे।

पुलिस पहुंचने पर दुल्हन के रिश्तेदारों को पता चला कि दूल्हा के दादा ने थाने में शिकायत कर दी है, जिस पर लड़की पक्ष के लोग भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। रात में पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश देती रही। वहीं लड़की पक्ष के लोग हर्जाना लेने के लिए अड़े रहे।

पूरी घटना की जानकारी टीआई किशोर केंवट को दी।

पूरी घटना की जानकारी टीआई किशोर केंवट को दी।

पुलिस बोली- बंधक नहीं बनाया, बातचीत चल रही

सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दूल्हा के दादा और रिश्तेदार थाने आए थे। उनकी बातों को सुनने के बाद पता चला कि घटना उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने कसडोल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।

उन्होंने दूल्हे के पिता से भी बातचीत की है। उन्हें बंधक नहीं बनाया गया है। लड़की वाले सामाजिक बैठक कर शादी का खर्च मांग रहे हैं। यह मामला कसडोल पुलिस की जानकारी में है। वहीं, इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

………………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

नशे में दूल्हे को देख लड़की का शादी से इनकार: छत्तीसगढ़ में परिजनों-ग्रामीणों का गुस्सा देख भागे बाराती; दुल्हन बोली- नहीं चाहिए शराबी लड़का

दुल्हन लवन्ती के फैसले पर उसकी मां और परिजनों ने भी साथ दिया था।

दुल्हन लवन्ती के फैसले पर उसकी मां और परिजनों ने भी साथ दिया था।

छत्तीसगढ़ के कोरिया में दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा तो जमकर हंगामा हुआ। दूल्हे को नशे में झूमते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा देख पहुंचे बाराती भाग निकले। दूल्हे के परिजनों ने माफी मांगी, लेकिन लड़की वाले नहीं माने और बारात बैरंग लौट गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Board पेपर लीक केस…फरार-आरोपी पर 5 हजार का इनाम:पुलिस को वेणु जंघेल की लंबे समय से तलाश;गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेंगे पैसे

April 29, 2026

बीमार पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था दवाओं के लिए तरसे मरीज

April 29, 2026

असिस्टेंट लाइब्रेरियन भर्ती आवेदन आज से 23 मई तक

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069181
Views Today : 43
Views Last 7 days : 969
Views Last 30 days : 4051
Total views : 90180
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.