Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gratuity fraud of Rs 5 lakh from widow’s account | विधवा के खाते से 5 लाख की ग्रेच्युटी धोखाधड़ी: महिला का आरोप- पड़ोसी बाप-बेटी ने अंगूठा लगवाकर निकाली रकम, पुलिस ने दर्ज की FIR – Gaurela News
Breaking News

Gratuity fraud of Rs 5 lakh from widow’s account | विधवा के खाते से 5 लाख की ग्रेच्युटी धोखाधड़ी: महिला का आरोप- पड़ोसी बाप-बेटी ने अंगूठा लगवाकर निकाली रकम, पुलिस ने दर्ज की FIR – Gaurela News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8f7740a3 0a7e 41fb 83df 71d146e364f5 1767168158660
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्री निवासी 59 वर्षीय तिजाना बाई गोंड ने अपने बैंक खाते से 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी राशि धोखाधड़ी से निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पड़ोसी बाप-बेटी पर आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

तिजाना बाई के पति ठाकुरराम एसईसीएल झिरिया ईजी माइंस, रामनगर में कार्यरत थे, जिनकी मौत 31 अक्टूबर 2014 को हो गई थी। पति की मौत के बाद, कोल कंपनी ने 20 जुलाई 2015 को 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी राशि भारतीय स्टेट बैंक, बिजुरी शाखा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) स्थित उनके खाते में जमा की थी।

a732f579 282b 4827 8504 baa09c4b687b 1767168110822

पैसे निकालने पड़ोसियों के साथ बैंक गई महिला

तिजाना बाई अनपढ़ होने के कारण बैंक संबंधी प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ थी। उनके पड़ोस में रहने वाले सोनू प्रजापति और उनकी बेटी अनीता प्रजापति, निवासी ग्राम चंगेरी, थाना मरवाही, उनके संपर्क में थे। 7 अगस्त 2015 को जब तिजाना बाई को 10 हजार रुपये की आवश्यकता हुई, तो सोनू और अनीता उन्हें बिजुरी स्थित बैंक ले जाने के लिए निकले।

रास्ते में कोतमा में नाश्ते के बहाने रुककर सोनू ने कुछ कागजात पर तिजाना बाई का अंगूठा लगवाया और कहा कि वह बैंक से पैसे निकाल लाएगा।

ग्रेच्युटी का पूरा पैसा खाते से गायब

कई महीनों बाद, जब तिजाना बाई को घर निर्माण के लिए लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये की जरूरत पड़ी, तो वह अपने बेटे घनश्याम सिंह के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बिजुरी शाखा पहुंची। वहां उन्हें पता चला कि उनके खाते से पूरी ग्रेच्युटी राशि निकाल ली गई है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, 7 अगस्त 2015 से 16 अक्टूबर 2015 के बीच खाते से पूरी राशि की निकासी दर्ज है।

तिजाना बाई को संदेह है कि सोनू प्रजापति और उनकी बेटी अनीता प्रजापति ने ही उनके भरोसे का फायदा उठाकर और कागजों पर अंगूठा लगवाकर उनके खाते से पूरी ग्रेच्युटी राशि हड़प ली है। मरवाही थाने के उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है और बैंक स्टेटमेंट, संबंधित दस्तावेजों तथा पक्षकारों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076677
Views Today : 629
Views Last 7 days : 4039
Views Last 30 days : 11844
Total views : 106844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.