Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए
Breaking News

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

By adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 27 at 61953 pm 1782565365
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 27 at 61953 pm 1782565365
रायपुर में स्कूलों के आसपास नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खमतराई, भनपुरी और गोगांव क्षेत्र के स्कूलों के आसपास संचालित पान ठेले से बड़ी मात्रा में तंबाकू, सिगरेट और गुटखा जब्त किया गया। साथ ही स्कूल परिसरों के आसपास लगे करीब 20 से 25 ठेले और गुमटियां हटाई गईं। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत की गई। नगर निगम जोन-1 और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने खमतराई स्कूल, भनपुरी स्कूल, गोगांव स्कूल तथा छोटा रेलवे स्टेशन के आसपास औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई पान ठेलों में तंबाकू उत्पाद खुलेआम बिकते मिले। टीम ने मौके से गुटखा पाउच, सिगरेट पैकेट और अन्य नशे की सामग्री जब्त की। अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों के आसपास तंबाकू और गुटखा उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्कूलों के समीप संचालित करीब 20 से 25 ठेले-गुमटियों को हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को नशे की लत से बचाने और कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती, जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076693
Views Today : 649
Views Last 7 days : 4059
Views Last 30 days : 11864
Total views : 106864
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.