मनेंद्रगढ़ में मंगलवार रात कांग्रेस की SIR समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर SIR के फॉर्म भरने और
.
बैठक के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले से आए नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और लगातार नारेबाजी करते रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा और समाधान का आश्वासन
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जीपीएम जिले में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति उनकी भावनाओं के खिलाफ की गई है, जिससे वे सभी नाराज हैं। नाराजगी बढ़ती देख प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बाहर आए और सभी कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में बात की।
चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी इस संबंध में बात हुई है। दीपक बैज ने इसे कांग्रेस परिवार का आंतरिक मामला बताते हुए जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

कानून व्यवस्था सरकार से संभलने वाली नहीं- बैज
दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है और कानून व्यवस्था सरकार से संभलने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तीन साल बाद जनता इस सरकार को ‘तीर्थ यात्रा’ पर रवाना कर देगी।
बैज ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के ऊपर ‘सुपर सीएम’ और उसके ऊपर ‘डुपर सीएम’ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बदले या न बदले, सरकार जरूर बदल जाएगी। भूपेश बघेल के रजिस्ट्री वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार में बड़ा ‘खेल’ होने वाला है और दो नंबर के पैसे को एक नंबर में किया जा रहा है।
<
