Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » GPM police returned 51 lost mobile phones | जीपीएम पुलिस ने लौटाए 51 गुम मोबाइल फोन: नवरात्रि पर नागरिकों के चेहरों पर लौटी खुशी, कहा– जीपीएम पुलिस ने दिया सच्चा तोहफ़ा – Gaurela News
Breaking News

GPM police returned 51 lost mobile phones | जीपीएम पुलिस ने लौटाए 51 गुम मोबाइल फोन: नवरात्रि पर नागरिकों के चेहरों पर लौटी खुशी, कहा– जीपीएम पुलिस ने दिया सच्चा तोहफ़ा – Gaurela News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
826fe402 3796 4f25 8bf6 f1e8559d2e74 1758885537422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवरात्रि की पंचमी पर जीपीएम जिला पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन नागरिकों को लौटाए। इस अभियान से लोगों के चेहरों पर खुशी लौटी।

.

पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, एसडीओपी पेंड्रा डीएसपी निकिता मिश्रा और डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना प्रभारी पेंड्रा उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर और थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे के नेतृत्व में टीमों ने गुम मोबाइल बरामद किए। CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 51 मोबाइल फोन ट्रेस कर पहले चरण में नागरिकों को वापस किए गए।

bde4b2d8 dda8 488b a84e 1bf90a840962 1758885537422

गुम मोबाइल मिलने पर लोगों के खिले चेहरे

मोबाइल वापस मिलने पर छात्राओं और गृहिणियों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने जीपीएम पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर भरोसा बढ़ता है। मोबाइल पाने वालों में पेंड्रा के सर्प मित्र द्वारिका कोल, एडीपीओ सुचिता सिंह (अधिवक्ता) और जनप्रतिनिधि राकेश चतुर्वेदी शामिल थे।

इंडस इंड बैंक में सिक्योरिटी का काम करने वाले एक युवक ने बताया कि उसने तीन महीने पहले अपनी पहली कमाई से मोबाइल खरीदा था, जो गुम हो गया था। मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने कहा, “मेरी पहली कमाई से खरीदा हुआ मोबाइल खो जाने के बाद मन बहुत दुखी था, लेकिन जीपीएम पुलिस ने मुझे आज सच्चा तोहफ़ा दिया है। धन्यवाद।”

d0e47af4 3fad 48bd 9317 eca831447a28 1758885537422

इस अभियान में पुलिसकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। सर्वाधिक मोबाइल बरामद करने वाले आरक्षक दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा, इंद्रपाल आर्मो और हर्ष गहरवार को पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप और आरक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा के योगदान की भी सराहना की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested

April 18, 2026

245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested

April 18, 2026

एसईसीएल कॉलोनियों की रंगाई-पुताई नहीं, मरम्मत नहीं होने से उखड़ा प्लास्टर

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067716
Views Today : 53
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 3994
Total views : 88645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.