सरगुजा जिले के ग्राम कुम्हरता में पति-पत्नी का मर्डर बकरा चोरों ने किया था। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। सरगुजा एसपी आज मामले का खुलासा कर सकते हैं। बकरा चोर गिरोह ने दंपती के जाग जाने पर उनके सिर पर टांगी के पासे से हमला क
.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम लकड़ा (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में जमीन पर सोये थे। गुरुवार की सुबह दोनों का शव बिस्तर में पड़ा मिला था। रीमा राम पेशे से किसान थे। वह पहले गांव का चौकीदार भी था।
गुरुवार को एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने ने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

दंपती के सिर में भारी वस्तु से वार कर हुई हत्या
घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा एवं उसकी पत्नी उर्मिला के सिर में भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की।
जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा द्वारा बकरा-बकरी पाला जाता था। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार बकरा चोरों ने ही बकरा चोरी करने के दौरान जाग जाने पर दंपती को मार डाला।

बिस्तर में मृत अवस्था में मिले थे पति-पत्नी
बैगा के साथ पहुंचा था बकरा चोरी गिरोह सदस्य पुलिस जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह गांव के एक बैगा से झाड़फूंक करा रहा था। घटना के एक दिन पहले मंगलवार को बैगा के साथ उसका दोस्त भी रीमा लकड़ा के घर पहुंचा था। इस दौरान रीमा का भाई दुहन भी मौजूद था। सभी ने रीमा लकड़ा के घर हड़िया शराब पी थी एवं खाना भी खाया था।
मृतक के भाई दुुहन ने बताया कि बैगा का दोस्त रात को ही एक बकरी लेकर आया था और उसने बकरी को मारकर मटन बनाने को कहा। दुहन राम के परिवार ने इसके लिए मना किया तो गांव के ही दूसरे मोहल्ले में उसने बकरी बेच दी थी।
दुहन राम ने बताया कि बैगा का वह दोस्त बुधवार को भी अपने साथी के साथ रीमा लकड़ा के घर आया था। ग्रामीणों ने रीमा लकड़ा एवं उसकी पत्नी उर्मिला को शाम 7 बजे तक देखा था।
बकरा चोरी करने के दौरान हत्या पुलिस जांच में पता चला कि बैगा का दोस्त बकरा चोर गिरोह का सदस्य है। बुधवार की देर रात वे बकरा चोरी करने रीमा लकड़ा के घर पहुंचे थे। इस दौरान रीमा जाग गया तो आरोपियों ने टांगी के पासे से उसके कनपटी पर वार कर दिया। वहीं उसकी पत्नी की भी नींद खुली तो आरोपियों ने उसके सिर पर टांगी के पासे से वार कर दिया।
आरोपी रीमा लकड़ा के घर से 7 बकरे चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल मामले का आज खुलासा करेंगे।
<
