Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Goat herder rapes minor | बकरी-चराने वाले ने किया नाबालिग से रेप: प्रेग्नेंट होने पर खुलासा, गांव छोड़कर भागा आरोपी; गोवा के रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था – Jashpur News
Breaking News

Goat herder rapes minor | बकरी-चराने वाले ने किया नाबालिग से रेप: प्रेग्नेंट होने पर खुलासा, गांव छोड़कर भागा आरोपी; गोवा के रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था – Jashpur News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cc36d3c1 b9a8 46ce a4e6 d4250c7902f11764829659667 1764835884
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cc36d3c1 b9a8 46ce a4e6 d4250c7902f11764829659667 1764835884

जशपुर जिले में एक नाबालिग से रेप हुआ है, जब वह गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। बागबहार गांव में बकरी चराने वाले चरवाहा मिलराम तिर्की (52 साल) ने नाबालिग को डराया धमकाया और कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।

.

जब नाबालिग मासिक धर्म से नहीं हुई तो परिवार वालों को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई है। जिसके बाद नाबालिग ने रेप होने की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गया। वह 1 महीने से गोवा में छिपा था, वहां किसी रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस गोवा पहुंची और 3 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर जशपुर ले आई।

अब जानिए पूरा मामला

6 अक्टूबर 2025 को एक 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक, शिकायत से 4-5 दिन पहले पीड़िता की चाची ने परिवार को बताया कि बालिका को मासिक धर्म नहीं आ रहा है।

पूछताछ करने पर बालिका ने रोते हुए बताया कि गांव का ही मिलराम तिर्की उसे लंबे समय से डरा-धमकाकर जंगल में बकरी चराने के दौरान दुष्कर्म करता रहा। लोक-लाज और डर के कारण बालिका यह बात किसी को नहीं बता पा रही थी।

बालिका के गर्भवती होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण भी तुरंत कराया गया।

गोवा में रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी मिलराम तिर्की अपने घर से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार स्थान बदलने के कारण पुलिस को चकमा देता रहा।

जशपुर पुलिस लगातार टेक्निकल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और नेटवर्क डायरी की सहायता से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवा राज्य के थाना फातोड़ा क्षेत्र में मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गोवा में दबिश दे पकड़ा

सूचना की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और उसे गोवा रवाना किया गया।पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर बताए गए रेस्टोरेंट में दबिश दी तथा आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लिया।

दस्तावेजी कार्यवाही के बाद उसे जशपुर मैदान न्यायालय के लिए लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा थाना बागबहार क्षेत्र के नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिलाओं और बच्चों से सम्बंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन अंकुश अनवरत जारी है और आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा।”

पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी मिलराम तिर्की (52 वर्ष, निवासी बागबहार क्षेत्र) पर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप है। उसे जशपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073997
Views Today : 1437
Views Last 7 days : 3010
Views Last 30 days : 7675
Total views : 99474
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.