ऑनलाइन ठगी रोकने और साइबर सिक्योरिटी को लेकर सोमवार को पुलिस ने बैंक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में म्यूल अकाउंट को लेकर बातचीत की गई। बैंकों को निर्देश दिया गया है कि नया खाता खोलने वालों के घर जाकर सत्यापन करें। उसके आस पड़ोस वालों से बातचीत करें।
.
ग्राहक की संख्या बढ़ने के चक्कर में किसी तरह की छूट या ढील न दें। अगर कोई बार-बार खाता खुलवाने के लिए बैंक आ रहा है। उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दे। बैंक में अलार्म सिस्टम और सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू होना चाहिए। बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उमेद के अलावा आला अधिकारी और बैंक के प्रबंधक थे।
<
