![]()
.
मां 64 योगिनी मोक्ष धाम फाउंडेशन के संस्थापक, समाजसेवी एवं नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में अपने प्रेरणादायक कार्यों से समाज में नई दिशा दे रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम लिमोरा में निवासरत मानिकपुरी परिवार को 33 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। लिमोरा की सत्यभामा मानिकपुरी, नेमदास मानिकपुरी और इंद्रा बाई मानिकपुरी लंबे समय से झोपड़ी में रहते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे।
परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही गुरुदेव देशमुख ने तुरंत सहायता करने का निर्णय लिया और स्वयं लिमोरा पहुंचकर तीनों परिवारों को सहायता राशि सौंपी। गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने कहा कि ईश्वर ने मुझे जिस कार्य के लिए भेजा है, मैं वही कर रहा हूं। यदि आज किसी की मदद करने की क्षमता है तो यह मेरा सौभाग्य है, इसमें मेरी कोई बड़ाई नहीं। गौरतलब है कि गुरुदेव विरेंद्र देशमुख समाज सेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।
उन्होंने अब तक भंडेरा (सुरेगांव) में आग से पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए, चारवाही में 51 हजार, निकुम के यादव परिवार को 31 हजार, दुर्ग जिले के नवागांव में स्कूल कक्ष निर्माण, माहुद स्कूल में शेड निर्माण व गार्डन सौंदर्यीकरण सहित अन्य सहयोग कर चुके हैं। इस दौरान निजानंद चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, चिंताराम चंद्राकर, पूर्णचंद देशमुख, हलधर साहू, द्वारिका साहू, योगेंद्र साहू, हरदेव साहू, टैमन लाल साहू, ओमप्रकाश साहू, ममता चंद्राकर, बेबी यादव, शांतिबाई मानिकपुरी, मनहरण लाल सिंह, तिलक यादव, रानी मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, सोमदास मानिकपुरी, ठाकुर राम पटेल उपस्थित रहे।
<
