![]()
नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में छात्राओं का फेक वीडियो बनाने वाले बिलासपुर के रहीम अदनान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) से फोटो की मार्फिंग की है। छात्र के मोबाइल की जांच के दौरान दो एआई के एप मिले हैं। वह एप में फ
.
सभी एआई जनरेटेड हैं। वह अपनी सनक के चलते यह करता था। इस बीच, अपना अश्लील वीडियो देख लड़कियां सदमे में, सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट कर दिया। पुलिस के अनुसार सैय्यद रहीम अदनान ईसीई विभाग का छात्र है। उसकी क्लास में 36 लड़कियां हैं। वीडियो देखने के बाद छात्राएं सदमे में हैं।
मैरिटोरियस स्टूडेंट, लेकिन गलत कदम ने बिगाड़ दी इमेज
बिलासपुर का रहने वाला रहीम एक सामान्य मिडिल क्लास परिवार से है। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन रहीम बचपन से पढ़ाई में अच्छा था। स्कूल के दिनों में उसने साइंस और कंप्यूटर विषयों में रुचि दिखाई। रहीम ने अच्छी पढ़ाई के दम पर प्रवेश परीक्षा पास की और ट्रिपल आईटी तक पहुंचा। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं कि वह पढ़-लिखकर कुछ अच्छा करेगा। रहीम की पढ़ाई में रुचि ने उसे यहां तक तो पहुंचा दिया, लेकिन डिजिटल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल अब उसके करियर पर भारी पड़ गया।
<
