![]()
.
शैल देवी कॉलेज अंडा में इंटर सेक्टर कॉलेज महिला वालीबॉल स्पर्धा गर्ल्स कॉलेज दुर्ग के नाम रही। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में गर्ल्स कॉलेज की टीम ने लगातार दूसरी बार यह स्पर्धा जीती है। स्पर्धा में 7 टीमें शामिल हुई थी। कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ऋतु दुबे ने बताया कि पिछले साल की विजेता होने की वजह से गर्ल्स कॉलेज को पहले चक्र में बाई मिली थी। सेमी फाइनल में बेरला कॉलेज तीन सेट में 2-1 से पराजित किया।
पहले सेट आसानी से 25-18 से जीता, लेकिन दूसरे सेट में बेरला कॉलेज ने पलटवार करते हुए 20-25 से जीत लिया। इसकी वजह से तीसरा और निर्णायक सेट तक मैच गया। तीसरे सेट में गर्ल्स कॉलेज की टीम ने फिर से लय प्राप्त किया और 25-11 से जीत लिया। परास्त किया। फाइनल में कल्याण महाविद्यालय भिलाई सेक्टर-7 से मुकाबला हुआ।
इसमें गर्ल्स कॉलेज की टीम ने सीधे सेटों में 2-0 से जीत हासिलकी। इसमें कल्याण कॉलेज को सीधे सेटों में 25-15 और 25-12 से जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। कॉलेज की दीप्ति राठौर, कोमल सिंह, रेणुका, भोमिता साहू और प्रिया साव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम में दीप्ति राठौर (कप्तान), कोमल सिंह, भोमिता साहू, रेणुका, प्रिया साव, नीरजरा तांडी, मनस्वी निर्मलकर, मानसी सिंह ठाकुर, चंचल यादव, मानश्री मौर्य और नंदनी नायक शामिल थी। टीम के कोच विजय चंद्राकर हैं। संस्था की प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव, क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ. सुषमा यादव, सदस्य गणेश नायक, दीपक ठाकुर, डॉ. रेशमा लाकेश, खुशबू साहू ने आने वाली स्पर्धा में कॉलेज के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
<
