रायपुर नगर निगम की 29 अक्टूबर को होने वाली सामान्य सभा में सवालों की झड़ी लगेगी। 15 पार्षदों ने इस बार सवाल लगाए हैं। इनमें ज्यादातर कांग्रेसी पार्षद हैं। हालांकि कुछ सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं के संबंध में सवाल लगाए है
.
एमआईसी सदस्य सवालों का जवाब देंगे। सवाल लगाने वाले पार्षदों के अलावा जवाब देने वाले एमआईसी सदस्यों में अधिकांश नए-नवेले हैं। इसलिए इस बार की सामान्य सभा दिलचस्प होगी। महापौर मीनल चौबे के कार्यकाल की इस साल की यह चौथी सामान्य सभा है। इसमें 14 एजेंडों पर चर्चा होगी। यह सिर्फ औपचारिकता मात्र ही रहेगी। निगम में भाजपा के 61 पार्षद हैं। कांग्रेस के 8 और एक निर्दलीय पार्षद हैं। इसलिए प्रस्तावों का पास होना तय है। पार्षद सिर्फ अपनी राय रखेंगे। कांग्रेस के पार्षद यदि प्रस्तावों का विरोध करते हैं तो उनके विरोध का ज्यादा असर सत्ता पक्ष पर नहीं पड़ेगा। उनकी असहमति के बिना भी प्रस्ताव स्वीकृत होंगे।
<
