Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gave Rs 7,500 for completing online task, then cheated of Rs 1.26 lakh | ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर साढ़े 7 हजार रुपए दिए, फिर 1.26 लाख ठगे – Dhamtari News
Breaking News

Gave Rs 7,500 for completing online task, then cheated of Rs 1.26 lakh | ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर साढ़े 7 हजार रुपए दिए, फिर 1.26 लाख ठगे – Dhamtari News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
db 1604320813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

शहर में एक युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने सबसे पहले टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उससे संपर्क किया। पैसा कमाने का झांसा दिया। ग्रुप में उसे गूगल मैप की रेटिंग भरने जैसे कार्य दिए गए, जिनमें से कुछ टास्क मुफ्त थे, जबकि अन्य प्री-पेड।

काम पूरा करने पर युवक के खाते में 7516 रुपए ऑनलाइन जमा भी हुए। इसी लुभावने तरीके से उसे और अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन दिया गया, जिससे वह धोखे का शिकार हो गया। कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया पीजी कॉलेज स्थित चित्रोत्पला परिसर में रहने वाले शिवशंकर प्रजापति, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उसके पास 2 अक्टूबर को टेलीग्राम पर एक संदेश मिला। इसमें गूगल मैप रेटिंग के बदले पैसे देने का दावा किया गया था। शिवशंकर को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और उसे शुरुआती टास्क सौंपे गए। कुछ टास्क निःशुल्क और सरल थे, जबकि प्री-पेड टास्क पर पैसे खर्च करने की जरूरत थी। इन टास्क के तहत शुरुआती राशि के रूप में 7516 रुपए उनके खाते में जमा किए गए। इससे शिवशंकर भरोसा कर बड़ा पैसा कमाने के लालच में आ गए।

साइबर ठगों ने अलग-अलग यूपीआई आईडी व बैंक खातों के जरिए शिवशंकर से कुल 1 लाख 26 हजार 182 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी, रिफंड का झांसा देकर उन्होंने और पैसे की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात टेलीग्राम उपयोगकर्ता के खिलाफ धारा 318-4 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 29 दिनों में 37 की मौत; 71 घायल:कहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की गई जान, तो कहीं पति-पत्नी को ट्रैलर ने रौंदा, सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं

April 30, 2026

रायपुर में प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग प्राचार्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप:टीम वर्क, परीक्षा परिणाम सुधार पर चर्चा, प्राचार्यों को नए तरीके अपनाने के निर्देश

April 30, 2026

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069273
Views Today : 87
Views Last 7 days : 941
Views Last 30 days : 4046
Total views : 90275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.