Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gauri-Gaura immersion in Korba, a 45-year-old tradition | कोरबा में गौरी-गौरा विसर्जन, 45 साल पुरानी परंपरा: विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल, ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि की कामना – Korba News
Breaking News

Gauri-Gaura immersion in Korba, a 45-year-old tradition | कोरबा में गौरी-गौरा विसर्जन, 45 साल पुरानी परंपरा: विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल, ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि की कामना – Korba News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eb26fc44 5225 49e6 836f 78579c3ba4051767349726715 1767361078
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के ग्राम बोईदा में पांच दिवसीय गौरी-गौरा विसर्जन पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। यह 45 वर्षों से चली आ रही परंपरा है, जिसमें कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए।

.

हरदीबाजार से सटे ग्राम बोईदा के आनंद नगर में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर-ढोल और लोकगीतों के साथ भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा आनंद नगर से शुरू होकर गुड़ी चौक, गौंटिया पारा होते हुए बड़े तालाब पहुंची।

जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गौरा-गौरी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लोक मान्यताओं के अनुसार, शोभायात्रा के सामने महिलाएं जमीन पर लेटकर अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करती हैं। इस दौरान कई महिलाओं ने इस परंपरा का निर्वहन किया।

e926d728 7113 4613 bd9b 3e3c55d13e741767349726718 1767361201

गौरी की बारात महेंद्र मरावी के घर पहुंची

परंपरा के अनुसार, गौरा की बारात बलदेव जगत के घर से और गौरी की बारात महेंद्र मरावी के घर पहुंची। यहां बैगा पुजारी ने पूरी रात विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। इस दौरान भक्तजन पूरी रात जागकर गौरा-गौरी के गीत गाते रहे।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने गौरी-गौरा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, जनपद सदस्य अंजनी कौशल श्रीवास, सरपंच संजय राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

ab371d02 14e3 4236 b154 dbdd33203b8f1767349726717 1767361240

45 वर्षों से परंपरा का निर्वहन

गांव के बैगा ने बताया कि यह पूजा गांव के देवी-देवताओं और इष्टों को प्रसन्न करने, अच्छी कामना और समृद्धि के लिए की जाती है। यह अनुष्ठान पांच दिनों तक चलता है और ग्रामीण पिछले 45 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077004
Views Today : 291
Views Last 7 days : 4339
Views Last 30 days : 12027
Total views : 107232
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.