छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कथावाचक आचार्य युवराज पांडे की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आचार्य युवराज पांडे बाल-बाल बच गए। उन्होंने दावा किया है कि यह उन पर सातवां हमला है और इस संबंध में वे पहले भी लिखित शिकायतें दे चुके हैं। पुलिस ने
.
आचार्य युवराज पांडे साखरा (बसना) में कथा कार्यक्रम संपन्न कर अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। जैसे ही वे गरियाबंद के कुम्हारपारा के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, हालांकि आचार्य युवराज पांडे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पहले देखिए तस्वीरें

ट्रक की टक्कर के बाद कथावाचक आचार्य युवराज पांडे की कार के पिछले हिस्से को पहुंचा नुकसान।

कथावाचक आचार्य युवराज पांडे की कार को कुम्हारपारा के पास ट्रक ने मारी टक्कर

आचार्य ने इस हादसे को सुनियोजित हमले की आशंका जताई है।
आचार्य युवराज पांडे ने सातवां हमला बताया
घटना के बाद आचार्य युवराज पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह उन पर सातवां हमला है। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला हो सकता है। आचार्य ने बताया कि उन्हें लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह से खतरा महसूस हो रहा है और इस संबंध में वे पहले भी प्रशासन को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं।

आचार्य युवराज पांडे ने थाने में शिकायत की है और कहा- इस घटना से डरा हुआ हूं।
आचार्य युवराज ने बताया सुनियोजित हमला
घटना के बाद आचार्य युवराज पांडे ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए दावा किया कि यह उन पर सुनियोजित हमला हो सकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह से खतरा महसूस हो रहा है और इस संबंध में वे पूर्व में प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें भी दे चुके हैं।
आचार्य युवराज पांडे ने कहा, मुझे लगातार भय बना हुआ है। बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। आखिर कौन है जो मुझ पर हमला करवा रहा है?

कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने किया ट्रक जब्त
हादसे के बाद युवराज पांडे शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

एडिशनल एसपी ने कहा- ट्रक ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में ट्रक ड्राइवर से पूछताछ जारी
मामले में एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कथावाचक के ड्राइवर की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है।
उन्होंने प्रारंभिक तौर पर इसे एक हादसा बताया है, जिसमें किसी प्रकार की साजिश की आशंका नहीं है। हालांकि, कथावाचक की अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
……………………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायगढ़ में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला, मौत:पहले महिला फिर बाइक सवारों को रौंदा; लोग बोले-कार युवती चला रही थी, आरोपी फरार

रायगढ़ में बेकाबू कार की टक्कर से महिला समेत 3 लोगों की मौत।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और 2 युवक शामिल हैं। कार ने पहले महिला को टक्कर मारी, उसके बाद सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर….
<
