![]()
गौरेला में इस वर्ष गरबा उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। राम शोध संस्थान, संघे शक्ति महिला मंडल और विज़डम वे स्कूल के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
.
उत्सव की शुरुआत 27 सितंबर को गरबा पूजन के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य करते हुए माता दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विक्रांत अंचल और ड्यूटी कलेक्टर अर्चना उपस्थित रहीं।
उत्सव के दौरान 27 से 29 सितंबर तक प्रतिदिन आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बेस्ट कपल, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया डेकोरेशन, बेस्ट मेकअप, बेस्ट वेशभूषा के साथ बेस्ट दुर्गा स्वरूप प्रतियोगिता (3 से 12 वर्ष की बालिकाओं के लिए) प्रतियोगिता शामिल हैं।
इन सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को और मजबूत बनाया जा सके।
<
