Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ganja worth Rs 12 lakh seized from luxury car in surguja | लग्जरी कार से 12 लाख रुपये का गांजा जब्त: सरगुजा में पकड़े गए दो गांजा तस्कर, ओडिशा के सप्लायर से खरीदा था गांजा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Ganja worth Rs 12 lakh seized from luxury car in surguja | लग्जरी कार से 12 लाख रुपये का गांजा जब्त: सरगुजा में पकड़े गए दो गांजा तस्कर, ओडिशा के सप्लायर से खरीदा था गांजा – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 04 at 1557546a32d5f7 1762252344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में आबकारी के उड़नदस्ता दल ने बीती शाम नेशनल हाईवे 130 से लगे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण सड़क में लग्जरी कार से 56.5 किलो गांजा जब्त किया है।‌ जब्त गांजे की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे थे। आरोपियों के

.

जानकारी के मुताबिक, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम को 3 नवंबर 2025 की शाम को थाना लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा मार्ग पर गश्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया। लग्जरी कार के ड्राइवर की हड़बड़ाहट देख टीम को शक हुआ। शक के आधार पर कार को रोका गया।

डिक्की एवं बोरों में भरा मिला गांजा

डिक्की एवं बोरों में भरा मिला गांजा

कार में लोड मिला गांजा

आबकारी की टीम ने कार की जांच की तो उसमें गांजे के 54 पैकेट मिले। कार से 56.5 किलो गांजा जब्त किया गया है। आबकारी की टीम ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। इनमें जगत राम राजवाडे (28 वर्ष) निवासी कोरवा, लखनपुर एवं अरविंद राजवाड़े (32 वर्ष) निवासी भिट्ठीकला थाना मणिपुर को गिरफ्तार किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत कार्रवाई की‌ गई है। आरोपियों को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में गांजा ओडिशा के सप्लायर से खरीदना बताया है। ओडिशा के सप्लायर के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। उसके द्वारा सरगुजा इलाके में बड़े पैमाने पर गांजा सप्लाई किए जाने की सूचना है।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी उप निरीक्षक तेजराम केहरी व स्टाफ शामिल थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat

May 7, 2026

नक्सली हिड़मा-देवा के गांव की जनगणना पूरी:पूर्ण जनगणना वाला पहला गांव बना पूवर्ती, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी, कलेक्टर ने दिया सम्मान

May 7, 2026

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.