Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked
Breaking News

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

By adminMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778126867 10 1778125446
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
10 1778125446

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। क्लब्रियोंट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी पर गिफ्ट ने नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है। कंपनी ने 15 से 20 लोगों को अपने जाल में फंसाया और पैसे लेने के बाद रातों-रात स्टाफ ऑफिस बंद कर फरार हो गए।

पीड़ितों का कहना है कि ठगी की रकम 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है। गिफ्ट और हॉलिडे पैकेज का लालच देकर ठगी की गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी के संचालक समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

ठगों ने मैग्नेटो मॉल की चौथी मंजिल में ऑफिस खोला था।

ठगों ने मैग्नेटो मॉल की चौथी मंजिल में ऑफिस खोला था।

मॉल की चौथी मंजिल पर ऑफिस होने किया दावा

अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को उनके पास फोन आया, जिसमें कहा गया कि उनका नाम कूपन में निकला है और वे अपना गिफ्ट लेने के लिए मैग्नेटो मॉल की चौथी मंजिल स्थित ऑफिस नंबर 415 पहुंचे।

वहां पहुंचने पर उन्हें आकर्षक हॉलीडे पैकेज का लालच दिया गया। इस दौरान उनसे पैसों की मांग की गई। अमित ने 27 फरवरी को 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद टिकट बुकिंग के नाम पर उनसे 50 हजार रुपए और वसूले गए।

हॉलिडे पैकेज का लालच देकर ठगी की गई है। (फाइल फोटो)

हॉलिडे पैकेज का लालच देकर ठगी की गई है। (फाइल फोटो)

पैसे वसूलने के बाद ऑफिस किया बंद

पैसे लेने के बाद कंपनी के संचालक और कर्मचारी ऑफिस बंद कर फरार हो गए। ठगों ने लोगों से वादा किया था कि टिकट और हॉलिडे पैकेज की पूरी डिटेल ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी, लेकिन पैसे लेने के बाद उनके फोन बंद आने लगे।

शक होने पर अमित 24 अप्रैल को मैग्नेटो मॉल पहुंचे, जहां ऑफिस में ताला लगा मिला। वहां पहले से 15 से 20 लोग मौजूद थे, जो इसी तरह की ठगी का शिकार हो चुके थे।

8 लाख से अधिक की ठगी का हिसाब

पुलिस की शुरुआती जांच में अब तक 8 लाख 12 हजार रुपए की ठगी का हिसाब सामने आया है। जांच में पता चला है कि पीड़ित सुशांत कुमार से 76 हजार रुपए, रोहित शर्मा से 1.28 लाख रुपए, डॉ. शरद कर्णेवार से 1.10 लाख रुपए और अमित गुप्ता से 75 हजार रुपए लिए गए। इसके अलावा अन्य लोगों से भी रकम वसूली गई है।

पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कंपनी के मुख्य संचालक नागेश बालासाहेब साखरे और उसके सहयोगी श्रीमंत राम खांडे समेत किरण मुनी, इमरान अंसारी, साहिल ठाकुर, अक्षय मीठे, कपिल, आसीफ, मुस्कान गुप्ता, अनुराग, गुंजन, अजित ईश्वर जाटव, कुमुद, हितेश, पृथ्वी और अभिषेक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

medium text quote 1778125411

50 लाख से 1 करोड़ तक पहुंच सकता है आंकड़ा

ठगी का आंकड़ा 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी रोज शहर और आसपास के लोगों को फोन कर गिफ्ट और हॉलिडे पैकेज का लालच देकर ऑफिस बुलाते थे।

ऐसे में माना जा रहा है कि अभी केवल कुछ ही लोग शिकायत लेकर सामने आए हैं। अगर सभी पीड़ित सामने आते हैं, तो ठगी की रकम 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 बड़े शहरों में फैला था जाल

जांच में पता चला है कि इस कंपनी ने बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल के अलावा रायपुर के मैग्नेटो मॉल और भिलाई के सूर्या मॉल में भी अपने ऑफिस खोल रखे थे। ये ठग शहर के रसूखदार और नौकरी पेशा लोगों को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए मोटी रकम वसूलते थे।

medium text quote 1 1778125397

……………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे: टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

फेक लेटर के जरिए ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

फेक लेटर के जरिए ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, इसके झांसे में आकर कई बेरोजगारों ने पैसे दे डाले, जब नौकरी नहीं लगी तो थाने पहुंचे। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन:1990 में खरीद’ बताकर किसानों को बेदखल करने की कोशिश, जांच शिविर का आश्वासन

May 9, 2026

Bilaspur Auto Driver Attacked With Sharp Weapon Over Water Dispute

May 9, 2026

पेंड्रा में कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग:कुसमुंडा से अमलाई जा रहा था वाहन, मशक्कत के बाद आग पर काबू, बड़ा हादसा टला

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069835
Views Today : 38
Views Last 7 days : 322
Views Last 30 days : 3583
Total views : 90881
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.