Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat
Breaking News

4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 06 at 44957 pm 1 1778098301
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
whatsapp image 2026 05 06 at 44957 pm 1 1778098301

दुर्ग जिले में किराना दुकानदार से लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले दुकान से सामान लेने पहुंचे थे, जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर कैश काउंटर से 5100 रुपए लूट लिए और मारपीट कर फरार हो गए थे।

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले मेजर यादव (58) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मई की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उनकी किराना दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने चाय, पानी की बोतल, गुटखा और सिगरेट खरीदी। सामान लेने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, तो आरोपी बहस और विवाद करने लगे।

पुलिस ने चारों आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चारों आरोपी को किया गिरफ्तार।

धारदार हथियार से डराया और पैसे लूटे

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी श्याम रेड्डी ने धारदार हथियार निकालकर दुकानदार को डराया-धमकाया। उसके साथ मौजूद अन्य तीन आरोपियों ने भी मिलकर दुकानदार से मारपीट की और दुकान के गल्ले में रखे 5100 रुपए निकाल लिए। घटना के दौरान दुकानदार किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।

खुर्सीपार के रहने वाले हैं सभी आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनराज निर्मलकर (21), विराज (18), श्याम रेड्डी (25) और प्रहलाद बंजारे (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और लूट से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.