Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gang involved in temple thefts arrested in Bhilai | भिलाई में मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया: दिखाने के लिए फल मंडी में करते थे हमाली का काम, रात में करते थे मंदिरों में चोरी, बाइक में सब्बल लेकर घूम रहे थे – durg-bhilai News
Breaking News

Gang involved in temple thefts arrested in Bhilai | भिलाई में मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया: दिखाने के लिए फल मंडी में करते थे हमाली का काम, रात में करते थे मंदिरों में चोरी, बाइक में सब्बल लेकर घूम रहे थे – durg-bhilai News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 20 at 54145 pm 1766241297
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई शहर में मंदिरों को निशाना बनाकर लगातार हो रही चोरियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सीरियल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चो

.

पुलिस ने दोनों चोर और चोरी के सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

पुलिस ने दोनों चोर और चोरी के सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

बाइक में सब्बल लेकर घूम रहे थे पुलिस के अनुसार भिलाई शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसी दौरान सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे रहने वाले दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जो रात में मुंगेली आरटीओ से रजिस्टर्ड बाइक से घूमते थे और दिनभर घर के भीतर रहते थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम रामचंद राठौर (29 वर्ष), निवासी गोरसी जतहरी, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और मुकेश जायसवाल (28 वर्ष), निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना तखतपुर, जिला मुंगेली बताया। तलाशी के दौरान उनकी होंडा साइन बाइक (CG 28 L 4683) की डिक्की से एक सब्बल बरामद हुआ। सघन पूछताछ में दोनों ने मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि रामचंद राठौर पूर्व में करगी रोड कोटा स्थित ज्वेलरी दुकान और बिलासपुर के मकानों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया था। वहीं, मुकेश जायसवाल दुष्कर्म के एक मामले में बिलासपुर जेल में बंद रह चुका है। दोनों की पहचान जेल में ही हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद दोनों भिलाई में आकर आकाशगंगा मिलाई फल मंडी में हमाली करने लगे और किराए के मकान में रहकर मंदिरों की रेकी कर चोरी करने लगे।

पांच मंदिरों को बनाया था निशाना आरोपियों ने 7 अगस्त 2025 की रात फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर, 5 नवंबर को सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, 12 नवंबर को फरीद नगर दुर्गा मंदिर, 14 दिसंबर को काली मंदिर सुपेला में चोरी तथा 15-16 दिसंबर की रात सेक्टर-6 बालाजी मंदिर में चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की है। चोरी में मिले चांदी के छत्र, मुकुट, मुखौटे और अन्य जेवरात आरोपियों ने अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी को बेच दिए थे।

चोरी का सामान खरीदने वाले को भी किया गिरफ्तार पुलिस ने ज्वेलर्स विकास सोनी (40 वर्ष), निवासी अमरकंटक रोड, वार्ड नंबर 13, अनूपपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, सब्बल, मोबाइल, टैबलेट, 6693 रुपये नकद और मंदिरों से चोरी किए गए करीब दो लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075232
Views Today : 354
Views Last 7 days : 3198
Views Last 30 days : 10026
Total views : 104255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.