Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Frost in Pat areas of Surguja division, minimum temperature in Mainpat at 4°C | सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में पाला, न्यूनतम तापमान 4°C: मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Frost in Pat areas of Surguja division, minimum temperature in Mainpat at 4°C | सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में पाला, न्यूनतम तापमान 4°C: मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 104353 1764998351
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ठंड के कारण जमने लगी ओंस की बूंदें

सरगुजा संभाग में उत्तरी शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। संभाग के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे गिर गया है और शनिवार को पाले पड़े। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमा

.

सरगुजा संभाग में नवंबर महीने में रिकार्ड ठंड के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चक्रवाती तूफान के कारण सरगुजा में छिटपुट बादल छाए थे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई थी। बादलों के छंटते ही उत्तरी शीत लहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं और न्यूनतम तापमान गिरने लगा है।

पाटों में पड़ा पाला, मैदानी इलाकों में भी ठंड से ठिठुराया शनिवार को सरगुजा संभाग के पाठ क्षेत्रों मैनपाट, सामरीपाट एवं सोनहत में शनिवार सुबह पाले पड़े। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया है। शनिवार सुबह मैनपाट में ओंस की बूंदे जमी हुई दिखीं। सोनहत में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया एवं पाले पड़े हैं।

कोरिया जिले के सोनहत में सुबह दिखा पाला

कोरिया जिले के सोनहत में सुबह दिखा पाला

शीतलहरों के कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण पाट क्षेत्रों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जा रहा है।

कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक लगातार तापमान गिरने के साथ सुबह संभाग के कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। संभाग के कई स्थानों पर नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे में कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का असर जारी रह सकता है।

कड़ाके की ठंड के बीच मैनपाट की सुहानी सुबह

कड़ाके की ठंड के बीच मैनपाट की सुहानी सुबह

जारी रहेगी कड़ाके की ठंड मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने कहा कि सरगुजा में आसमान साफ हो गया है और उत्तरी शीतलहरें तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इस कारण सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

भट्ट ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन वह ताकतवर नहीं है। आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे एवं बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। सरगुजा में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों के संचालन का समय पहले ही बदला जा चुका है।

इस तरह गिरा अंबिकापुर का तापमान

तारीख अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

01 दिसंबर 2025 25.8°C

10.4°C

02 दिसंबर 2025 26.8°C

9.4°C

03 दिसंबर 2025 26.2°C

7.8°C

04 दिसंबर 2025 25.5°C

6.9°C

05 दिसंबर 2025 25.8°C

7.4°C

06 दिसंबर 2025 24.2°C

4.6°C



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074325
Views Today : 833
Views Last 7 days : 5364
Views Last 30 days : 9690
Total views : 101890
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.