Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fountain Square has lost its shine, and those responsible are not paying attention to its repairs. | फव्वारा चौक की चमक फीकी, मरम्मत पर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Fountain Square has lost its shine, and those responsible are not paying attention to its repairs. | फव्वारा चौक की चमक फीकी, मरम्मत पर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 175888842168d681e53c948 5df54394a2354
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 175888842168d681e53c948 5df54394a2354

.

नवरात्र पर्व के चलते जिले भर में उत्साह का माहौल है। शहर की मुख्य सड़कों और पंडालों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे पूरा नगर उत्सव मय वातावरण में डूबा हुआ है, लेकिन इसी चमक-धमक के बीच शहर का मुख्य फव्वारा चौक अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। फव्वारा चौक की टंकी में बदबूदार पानी से निकलने वाले राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि ठीक इसके पास ही पूजा पंडाल सजाया जा रहा है।

जहां एक ओर पूरे शहर को सजाया है, वहीं फव्वारा चौक की स्थिति लोगों की चिंता का कारण बन गई है। रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित यह चौक कभी शहर की शोभा बढ़ाता था, लेकिन अब गंदगी और अनदेखी के कारण इसकी चमक फीकी पड़ गई है। चौक की फव्वारा टंकी में वर्षों से गंदा पानी भरा हुआ है, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें और कचरे साफ देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टंकी की सफाई पिछले कई वर्षों से नहीं की गई है। गौरतलब है कि फव्वारा चौक के सामने ही हर साल भव्य दुर्गा पंडाल सजाया जाता है, जहां तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन होता है। बदबूदार पानी और टंकी की दुर्दशा से आसपास का माहौल खराब हो रहा है।

कांग्रेस के अशीष ढबरे ने बताया कि फव्वारा चौक शहर की पहचान है और नौ दिनों तक दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। फव्वारा चौक बदहाल होना विडंबना ही है। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए बदहाल चौक- चौराहों की सफाई कर लाइट की व्यवस्था नगर पालिका को करनी चाहिए। यह फव्वारा तब चालू किया जाता है, जब कोई बड़ा आयोजन हो या कोई नेता रात के समय इस रास्ते से गुजर रहा हो।

सड़कें चकाचक और चौक बदहाल अब जबकि दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर शहर में भीड़ बढ़ रही है, लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि फव्वारा चौक की सफाई जल्द से जल्द कराई जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सिर्फ शहर की सुंदरता से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता से भी जुड़ा विषय है। प्रशासन यदि तत्काल सफाई कराए, तो यह चौक फिर से शहर की शान बन सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074336
Views Today : 912
Views Last 7 days : 5443
Views Last 30 days : 9769
Total views : 101969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.