Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former Sarpanch’s throat slit over land dispute and election rivalry | जमीन विवाद-चुनावी रंजिश पर पूर्व सरपंच का काटा गला: बिलासपुर में एक रात में डबल मर्डर, चरित्र शंका पर पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को सब्बल से मार डाला – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Former Sarpanch’s throat slit over land dispute and election rivalry | जमीन विवाद-चुनावी रंजिश पर पूर्व सरपंच का काटा गला: बिलासपुर में एक रात में डबल मर्डर, चरित्र शंका पर पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को सब्बल से मार डाला – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251211 wa0071 1765432882
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


चुनावी रंजिश और जमीन विवाद के चलते हुई हत्या।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही रात में दो हत्या की वारदात हो गई। जमीन विवाद और चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियार से पूर्व सरपंच का गला काट दिया। वहीं, चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सकरी

.

ग्राम पंचायत चोरभट्‌ठी निवासी मनबोध यादव पूर्व सरपंच था। पिछली बार चुनाव में वो सरपंच पद का उम्मीदवार था। लेकिन, चुनाव हार गया। चुनाव हारने के बाद वो गांव में कई लोगों से रंजिश रखने लगा था। इसके साथ ही उसके पड़ोसी से उसका जमीन विवाद भी चल रहा था।

खून से लथपथ मिली पूर्व सरपंच की लाश।

खून से लथपथ मिली पूर्व सरपंच की लाश।

स्कूटी से निकला था पूर्व सरपंच, सुबह खून से लथपथ मिला शव बुधवार की रात करीब 8 बजे मनबोध यादव अपनी स्कूटी में सवार होकर घर से निकला था, जिसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस दौरान उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह परिजन को जानकारी मिली कि मनबोध की खून से लथपथ लाश पड़ी है। खबर मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर संदेही को पकड़कर पूछताछ कर रही है। टीआई विजय चौधरी ने बताया कि हत्यारे को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जा रही है।

कैरेटर पर शक, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला दूसरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार देर रात विवाद के बाद पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से वार कर उसे मार डाला। वारदात के बाद पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

ससुराल में रहता था आरोपी, आए दिन होता था विवाद पुलिस के अनुसार ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी के रहने वाले जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके कारण वो दो माह से अपने ससुराल लोफंदी में रह रहा था।

चरित्र शंका के चलते की हत्या जितेंद्र अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था। बुधवार की रात दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे। वहीं, सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। करीब 12.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

चिल्लाते हुए बेटी ने दादा-दादी को दी जानकारी इस वारदात के दौरान उसकी पांच साल की बेटी की नींद खुल गई। अपनी मां को खून से लथपथ और पापा को भागते देखकर उसकी बेटी चिल्लाने लगी। वो शोर चमाते हुए अपनी दादा-दादी को उठाई, जिसके बाद परिजन कमरे में गए, तब संतोषी खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074885
Views Today : 76
Views Last 7 days : 4932
Views Last 30 days : 9383
Total views : 102969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.