Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेटे के साथ टिकट की दावेदारी पर बोले पूर्व विधायक जागेश्वर राम…..
राजनीति

बेटे के साथ टिकट की दावेदारी पर बोले पूर्व विधायक जागेश्वर राम…..

By AdminAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
jaggu
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर भारतीय जनता पार्टी मे विधान सभा चुनाव 2023 के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर बीते कुछ दिनों से इंटरनेट मिडिया मे जशपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत  की दावेदारी को लेकर चल रही खबरें खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैँ. कारण हैँ जागेश्वर राम भगत के साथ, उनके बेटे गंगा राम का भी नाम दावेदारो की सूची मे शामिल होना. राजनीति मे दिलचस्पी रखने वाले इस बात को जानने के लिए उत्सुक है,कि आखिर 25 अगस्त को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुए जशपुर विधान सभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक मे क्या हुआ था? खबरों मे दावा किया जाए रहा है कि जागेश्वर राम ने टिकट की दावेदारी पेश की थी. द ब्लेज ई न्यूज ने ज़ब इस मामले मे पूर्व विधायक जागेश्वर राम से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की बैठक मे वे बोले जरूर थे. लेकिन उन्होंने टिकट नहीं माँगा था. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों से अपील किया था कि आसन्न विधान सभा चुनाव के लिए, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को लेकर आलाकमान का जो भी निर्णय होगा उसे सभी दिल स्वीकार करें और भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें.

जूदेव ने उतारा था चुनावी मैदान मे
जागेश्वर राम ने बताया 2008 मे जशपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनावी रण मे उन्हें दिलीप सिंह जूदेव ने उतारा था. उन्होंने बताया की उनकी रूचि सामाजिक कार्य करने मे हैँ. इसलिए वर सक्रिय राजनीति मे आने के इच्छुक नहीं थे. लेकिन ज़ब दिलीप सिंह जूदेव ने उन्हें विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा से नामांकन दाखिल करने को कहा तो मना नहीं कर सके. और सक्रिय राजनीति मे कदम रखा.
सादगी भरा जीवन पसंद है
2013 के विधान सभा चुनाव मे भाजपा ने राजशरण भगत को जशपुर विधान सभा सीट से टिकट दिया था. टिकट कटने के बाद जागेश्वर राम इन दिनों शहर के पुरानी टोली मे परिवार के साथ सादगी भरा जीवन जी रहे हैँ. खेती किसानी के साथ सामजिक गतिविधियों मे सक्रिय हैँ. जागेश्वर राम कहते हैँ कि आदिवासी समाज की पुरातन परम्परा को संरक्षित करना और इससे युवा पीढ़ी को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा पार्टी किसी को भी टिकट दें, वे कार्यकताओ के साथ विधान सभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंच कर, प्रचार करेंगे.

bjp jashpur jashpur news theblezenews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

आज पदभार सम्हालेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी सहित शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

December 9, 2025

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

October 24, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072921
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1017
Views Last 30 days : 5707
Total views : 96448
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.