Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former district president sat on dharna half naked | पूर्व जनपद सभापति अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे: महासमुंद में PM आवास के नजरी-नक्शा न बनाने पर तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन – Mahasamund News
Breaking News

Former district president sat on dharna half naked | पूर्व जनपद सभापति अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे: महासमुंद में PM आवास के नजरी-नक्शा न बनाने पर तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन – Mahasamund News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
57a0aeb5 a271 4e2c 9f7a 08360086a0b2 1767348206160
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



57a0aeb5 a271 4e2c 9f7a 08360086a0b2 1767348206160

महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में पूर्व जनपद सभापति जितेन्द्र सिन्हा ने तहसीलदार के खिलाफ अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नजरी-नक्शा न बनाए जाने के विरोध में किया गया।

.

उनके साथ बुंदेली बरेकेल, जामजूडा और पिथौरा के दर्जनों किसान भी शामिल थे। प्रदर्शनकारी तहसीलदार मनीषा देवांगन के कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर बैठे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब दो घंटे तक तहसील कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा।

तहसीलदार के रवैये पर आरोप

पूर्व जनपद सभापति जितेन्द्र सिन्हा ने आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए नजरी-नक्शा बनाने में जानबूझकर देरी की जाती है।

तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप

सिन्हा के अनुसार, तहसील कार्यालय में आम जनता और किसानों के काम समय पर नहीं होते और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने यह भी कहा कि तहसीलदार गरीबों को नजरी-नक्शा देने से कलेक्टर का हवाला देकर इनकार कर देती हैं, जिससे कई गरीबों के प्रधानमंत्री आवास नहीं बन पा रहे हैं।

गरीबों को पक्की छत देने की मांग

जितेन्द्र सिन्हा ने जोर देकर कहा कि गरीबों को कच्चे मकान के बजाय पक्की छत मिलनी चाहिए और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजस्व मामलों का समय पर निराकरण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में तहसीलदार मनीषा देवांगन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076979
Views Today : 257
Views Last 7 days : 4305
Views Last 30 days : 11993
Total views : 107198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.