Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former CM Bhupesh Baghel’s statement on Dhirendra Shastri | पूर्व सीएम भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री पर बयान: बोले- ‘टोटका करते हैं, पर्ची से इलाज होता तो अस्पताल क्यों’, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Former CM Bhupesh Baghel’s statement on Dhirendra Shastri | पूर्व सीएम भूपेश बघेल का धीरेंद्र शास्त्री पर बयान: बोले- ‘टोटका करते हैं, पर्ची से इलाज होता तो अस्पताल क्यों’, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4d689ef4 e303 4ce3 b2a9 749ac9cb4092 1767105975939
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एमसीबी जिले के खड़गवां में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने शास्त्री के तरीकों को ‘टोटका’ बताते हुए सवाल उठाया कि यदि पर्ची से इलाज होता है तो अस्पताल क्यों खोला जा रहा है।

.

बघेल ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में केवल पैसा लेने आते हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा से दान लेना बंद करने की अपील की।

बघेल ने कहा- शासकीय पैसे से हो रहा भाजपा प्रचार

धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने के अपने बयान पर बघेल ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय प्लेन केवल धीरेंद्र शास्त्री को लेने गया था, जिसने एयरपोर्ट पर ईंधन भरा और वापस आ गया। बघेल के अनुसार, यह शासकीय पैसे से भाजपा का प्रचार है, इसलिए उन्होंने शास्त्री को भाजपा एजेंट कहा।

65a0ad10 0dbe 4167 a324 a7dcf3a1bac7 1767105975938

पूर्व सीएम बोले- शास्त्री की भागवत कथाओं में कुछ खास नहीं

बघेल ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथाओं में कुछ खास नहीं होता। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण देवताओं का जिक्र किया जो गांव-गांव में भागवत सुनाते हैं और भगवान से जुड़ने तथा ज्ञान की बात करते हैं, जबकि धीरेंद्र शास्त्री केवल टोटका करते हैं।

5a28e6ab 4dbe 4c3c a6c1 a76cdfad4a82 1767105975939

पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विफल साबित हो रही है। उन्होंने किसानों की परेशानी, अधिकारी-कर्मचारियों के धरने, धान खरीदी में दिक्कतें, किसानों के रकबे में कमी, युवाओं को रोजगार न मिलना और पूरे प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का उल्लेख किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076676
Views Today : 628
Views Last 7 days : 4038
Views Last 30 days : 11843
Total views : 106843
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.