Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Followers of Santram Maharaj donated their bodies in Korba. | कोरबा में संतराम महाराज के अनुयायियों ने किया देहदान: मेडिकल कॉलेज को मिले 4 पार्थिव शरीर; गांव-समाज सभी का रहा सहयोग – Korba News
Breaking News

Followers of Santram Maharaj donated their bodies in Korba. | कोरबा में संतराम महाराज के अनुयायियों ने किया देहदान: मेडिकल कॉलेज को मिले 4 पार्थिव शरीर; गांव-समाज सभी का रहा सहयोग – Korba News

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2639138 0ebb 4815 97e6 22516de5c38e 1764837542088
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में संतराम परिवार ने एक बार फिर सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवार ने अपने एक परिजन का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान में दे दिया। यह मेडिकल कॉलेज को मिलने वाला चौथा पार्थिव शरीर है, जो संतराम महाराज के अनुयायियों ने दान किया है।

.

बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि उनके पिता गुहा राम साहू सक्ति जिले के सरहर निवासी थे और खेती-किसानी करते थे। गुहा राम जी ने अपनी इच्छा पहले ही व्यक्त कर दी थी कि मृत्यु के बाद उनका शरीर मेडिकल शिक्षा के लिए दान किया जाए। इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र भी पहले ही तैयार कर लिया गया था।

किसान गुहा राम साहू का पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा के लिए दान में दिया गया।

किसान गुहा राम साहू का पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा के लिए दान में दिया गया।

सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर फैसला

परिवार ने यह निर्णय संतराम महाराज जी की प्रेरणा और उनके सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर लिया। गुहा राम जी गायत्री परिवार से भी जुड़े हुए थे और उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद देहदान की बात कही थी, जिसका पालन आज किया गया।

गुहा राम साहू पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद तत्काल इसकी सूचना जिला मेडिकल कॉलेज की टीम को दी गई। कॉलेज की टीम ने मौके पर पहुंचकर देहदान की आगे की प्रक्रिया पूरी की।

गांव, समाज सभी ने साथ दिया

इस देहदान में परिवार और गांव वालों का विशेष सहयोग रहा। अक्सर सामाजिक रीति-रिवाजों के कारण देहदान के बाद भी पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में सभी ने सहयोग किया।

संतराम पाल के अनुयाई ट्रस्ट के जिला संयोजक अजय कुमार खुटे ने बताया कि समाज के कल्याण के लिए यह देहदान किया गया है। उन्होंने इस कार्य के महत्व पर जोर दिया, जहां मृत्यु के बाद शरीर का उपयोग मेडिकल छात्रों की शिक्षा के लिए होता है।

मेडिकल कॉलेज को अब तक 4 पार्थिव शरीर मिल चुके है।

मेडिकल कॉलेज को अब तक 4 पार्थिव शरीर मिल चुके है।

देहदान के महत्व को समझाया

बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नीलेश महोबिया ने देहदान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि इससे मेडिकल छात्रों को वास्तविक अनुभव मिलता है, जो उनके व्यावहारिक ज्ञान और डॉक्टर बनने की प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. महोबिया ने यह भी जानकारी दी कि संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा अब तक कॉलेज को कुल चार पार्थिव शरीर दान किए जा चुके हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1723
Views Last 7 days : 3296
Views Last 30 days : 7961
Total views : 99760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.