![]()
.
दिवाली और छठ पर्व से पहले आरपीएफ और जीआरपी ने फ्लैग मार्च किया। रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में जीआरपी डोंगरगढ़ व आरपीएफ डोंगरगढ साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया साथ ही अफसरों ने ड्यूटी में जवानों की तैनाती का निरीक्षण और समीक्षा की। मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त नागपुर के मार्गदर्शन में दिवाली और छठ पूजा पर्व से पहले तैयारी की गई है।
त्योहारी बंदोबस्त के मद्देनजर डयूटी बीट सेक्टर अफसरों और बल के सदस्यों को यात्री सुरक्षा, संरक्षा और भीड़ प्रबंधन, होल्डिंग एरिया अनधिकृत प्रवेश पर रोकथाम करने निर्देश दिए गए। वहीं संदिग्ध पर निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सघन चेकिंग, यात्री सहायता बूथ की जानकारी दी।
<
