Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Five IndiGo flights from Raipur cancelled today | आज रायपुर से उड़ने वाली इंडिगो की पांच फ्लाइटस रद्द: पिछले तीन दिनों में 54 फ्लाइट्स कैंसिल; जिम्मेदारों ने कॉल उठाना बंद किया, यात्री परेशान – Chhattisgarh News
Breaking News

Five IndiGo flights from Raipur cancelled today | आज रायपुर से उड़ने वाली इंडिगो की पांच फ्लाइटस रद्द: पिछले तीन दिनों में 54 फ्लाइट्स कैंसिल; जिम्मेदारों ने कॉल उठाना बंद किया, यात्री परेशान – Chhattisgarh News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img23781764820088 1765174154
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img23781764820088 1765174154

रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे तक शहर से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इनमें 5 इंडिगो एयरलाइंस की हैं। रायपुर से मुंबई की 2, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरु की 1 फ्लाइट कैंसिल हुई है।

.

इसी तरह रायपुर आने वाली 5 फ्लाइट्स भी रद्द हुई हैं, जिनमें 4 इंडिगो की थीं। एक फ्लाइट बेंगलुरु से और तीन हैदराबाद से आने वाली थीं।ये सभी आंकड़े आज सुबह 11 बजे तक के हैं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट या डिले हो सकती हैं। तीन दिन में 54 फ्लाइट रद्द हो चुकी है।

यात्रियों को न इंडिगो एयर लाइंस से और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर कोई जवाब दिया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के के लहरे कॉल का जवाब नहीं दे रहे। दैनिक भास्कर ने उनसे संपर्क किया तो मीटिंग का हवाला देकर कॉल कट दिया। इसके बाद कॉल पिक नहीं किया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भी कोई जिम्मेदार बात करने को तैयार नहीं है।

शनिवार को 11 फ्लाइट्स बिना सूचना रद्द कीं, यात्रियों में आक्रोश

फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला लगातार जारी है। पांचवें दिन शनिवार को Indigo ने 11 फ्लाइट्स बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दीं।यात्रियों ने फोन, ई-मेल और एसएमएस के जरिए संपर्क किया तो एयरलाइन की ओर से केवल एक जवाब मिला—“टिकट का पैसा रिफंड कर देंगे।”

यात्रियों का कहना है कि—“जरूरी कामों से बाहर निकलना था, अब रिफंड मिल भी जाए तो क्या फायदा? इतनी परेशानी का, समय खराब होने का मुआवजा कौन देगा?”

तीन दिन में इंडिगो ने 54 फ्लाइट्स कैंसल पिछले तीन दिनों में इंडिगो एयरलाइंस ने 54 फ्लाइट्स रद्द की हैं।बार-बार रिफंड का दावा करने के बाद भी अभी सैकड़ों यात्रियों का पैसा वापस नहीं किया गया है।जब लोग बार-बार पूछ रहे हैं तो जवाब मिलता है—“3 से 4 दिन में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी।

फ्लाइट संकट से ट्रेनें ‘हाउसफुल’, बसों में भी बढ़ी भीड़

फ्लाइटें रद्द होने का असर रेलवे और रोडवेज दोनों पर दिखने लगा है।

ट्रेनों की स्थिति

  • समता एक्सप्रेस (श्री टायर) – 8 जनवरी तक फुल
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (AC–श्री टायर) – 31 दिसंबर तक वेटिंग
  • गीतांजलि एक्सप्रेस – 11 जनवरी तक वेटिंग
  • हावड़ा-मुंबई मेल – 29 दिसंबर तक नो रूम
  • ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (LTT–शालीमार) – 5 से 9 जनवरी तक लंबी वेटिंग

बसों में भी बढ़ी बुकिंग

  • भोपाल–इंदौर रूट: पहले 50% तक ही सीटें भरती थीं, अब 75% सीटें भरकर बसें चल रहीं
  • हैदराबाद रूट: पहले 70% यात्रियों के साथ बसें रवाना होती थीं, अब 90% सीटें फुल



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी स्कूलों की दो तस्वीर…:हिन्दी मीडियम स्कूल में टाटपट्टी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में बेंच पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र…

June 17, 2026

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074415
Views Today : 183
Views Last 7 days : 5698
Views Last 30 days : 9733
Total views : 102264
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.