Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fisheries Department’s exhibition at Rajyotsav | राज्योत्सव में फिशरीज डिपार्टमेंट का एक्जिबिशन: शर्मिली शॉर्क, मेन-मेड फ्लावर हॉर्न, करंट मारने वाली स्टिंग-रे, खतरनाक पिराना और करोड़ों में बिकने वाली एरोवान मछली मौजूद – Chhattisgarh News
Breaking News

Fisheries Department’s exhibition at Rajyotsav | राज्योत्सव में फिशरीज डिपार्टमेंट का एक्जिबिशन: शर्मिली शॉर्क, मेन-मेड फ्लावर हॉर्न, करंट मारने वाली स्टिंग-रे, खतरनाक पिराना और करोड़ों में बिकने वाली एरोवान मछली मौजूद – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 11 04t165053110 1762255175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्योत्सव में इस बार फिशरीज डिपार्टमेंट ने 21 से अधिक प्रजातियों की मछलियों का एक्जिबिशन लगाया गया है। इन मछलियों में पिराना-स्टिंग रे जैसी खतरनाक मछलियों के साथ गोल्ड फिश और कलर ट्रेटा जैसी शांत और आकर्षित करने वाली मछलियां भी हैं। शर्मीली प्रजाति

.

एक्जिबिशन में 5 रूपए में से 50 हजार तक की मछलियां हैं। इसके अलावा एरोवान जैसी रेयर स्पीशीज की मछलियां भी हैं, जिनकी कीमत विदेशी बाजारों में करोड़ों तक जा सकती हैं। खास बात ये है कि इन सभी मछलियों को आप घर के एक्वा टैंक में पाल सकते हैं।

इन 21 में से कुछ खास मछलियों का जिक्र हम अपनी खबर में कर रहें हैं। इनमें से कुछ रेयर हैं और कुछ खतरनाक भी, लेकिन कुछ एक्सट्रा केयर के साथ आप इन्हें घर पर रख सकते हैं।

बिजनेस ग्रोथ के लिए घर पर लगते हैं एरोवान फिश

इसमें सबसे पहला नंबर आता है एरोवान फिश का, ये बहुत प्रीमियम, दुर्लभ और शुभ मानी जाने वाली एक्वेरियम मछली है। इसे कई देशों में लक्जरी फिश कहा जाता है और खासकर एशिया में इसे लकी ड्रैगन फिश भी कहा जाता है। फेंगशुई में इसे समृद्धि, सौभाग्य और बिजनेस ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है।

बाकी मछलियां आपको बड़ी संख्या या पेयर में में दिख जाएगी। लेकिन से राज्योत्सव में सिर्फ एक ही आई है। इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 20,000 से 3,00,000 तक हो सकती हैं। लेकिन प्रीमियम सर्टिफाइड वेराइटी विदेश में करोड़ों तक जाती हैं।

ये मछली बेहद शाही और रॉयल लुक वाली मानी जाती हैं। सतह के पास तैरती है और बुद्धिमान भी होती है। अपने मालिक को पहचान आसानी से कर सकती है।

राज्योत्सव में आई एरोवान फिश।

राज्योत्सव में आई एरोवान फिश।

320 न्यूटन के फोर्स हमला कर सकने वाली पिराना मछली भी मौजूद

आमतौर पर दक्षिण अमेरिका की नदियों में पाई जाने वानी पिराना मछली भी इस राज्योत्सव में आपको देखने को मिलेगी। इनके दांत बहुत तीखे जो आसानी से मांस काटने और चीरने में सक्षम हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि पिराना 320 न्यूटन का बाइट फोर्स जनरेट कर सकती है।

इस फोर्स को यदि उसके शरीर के भार से अनुपात में देखा जाए, तो यह लगभग अपने शरीर वजन का 30 गुना है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर पिराना इतनी ताकत से काटे। भारतीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है, और आसानी से मिल जाती है।

पिराना मछलियां। सस्ती लेकिन खतरनाक हैं।

पिराना मछलियां। सस्ती लेकिन खतरनाक हैं।

स्टिंग रे मछली के करंट से मौत भी हो सकती है

मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका के नदियों में पाई जाने वाली स्टिंग रे मछलियां भी यहां मौजूद हैं। जो देखने में काफी आकर्षक हैं। लेकिन कुछ मौके पर बेहद घातक हो सकती हैं। स्टिंग रे की पूंछ के अंत में बार्ब यानी एक कांटा होता है, जिसमें विष मौजूद होते हैं। यह विष इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है।

जो तेज दर्द, सूजन, नसों में जलन पैदा कर सकता है। लेकिन यदि स्टिंग गहरे भाग में लगे (जैसे पेट या छाती में), तो खतरा बढ़ जाता है। क्रोकोडाइल हंटर स्टीव इरवीन की मौत स्टिंग रे के छाती पर बार्ब लगने से हुई थी। हालांकि आप इसे घर पर बेहतर सावधानी के साथ पाल सकते हैं।

स्टिंग रे मछली। ये मछली भी बेहद रेयर है, और राज्योत्सव में केवल एक ही आई है।

स्टिंग रे मछली। ये मछली भी बेहद रेयर है, और राज्योत्सव में केवल एक ही आई है।

शर्मीली स्वभाव वाले रेनबो शार्क भी देखने को मिलेगी

रेनबो शॉर्क जिसे शर्मीली या टेरिटोरियल-शर्मीली मछली भी कहा जाता है। कारण ये है कि इसकी प्रकृति कुछ खास व्यवहार पर आधारित होती है। यह अपना क्षेत्र बनाती है और उसी में रहना पसंद करती है। जब नए मछलियों के साथ रखी जाती है तो शुरुआत में छिपकर अपने माहौल को समझती है।

प्राकृतिक रूप से यह चट्टानों, पौधों और गुफाओं जैसे स्थानों में छुपकर रहती है। एक्वेरियम में भी यह पानी के अंदर सजावट या फिल्टर के पास छिपती दिखाई देती है। शोर, तेज लाइट, अचानक मूवमेंट या ज्यादा भीड़ वाली टैंक में यह डर जाती है।

रेनबो शार्क फिश।

रेनबो शार्क फिश।

घड़ियाल जैसे दिखने वाली एलीगेटर गार भी मिलेगी

घड़ियाल जैसे मुंह वाली एलीगेटर गार मछली भी राज्योत्सव में भी आपको देखने को मिल जाएगी। अपनी बनावट और नेचर (एलीगेटर की तरह अचानक हमला कर शिकार पकड़ने) के चलते इसका नाम एलीगेटर गार रखा गया है। घर पर पाले जानी वाली एलीगेटर गार एक साल में 1 से 1.5 फीट तक बढ़ सकती है। इसकी कीमत 50 हजार तक हो सकती है।

एलिगेटर-गार आमतौर पर अमेरिका, मैक्सिको, मिसिसिपी नदी में ज्यादा पाई जाती है

एलिगेटर-गार आमतौर पर अमेरिका, मैक्सिको, मिसिसिपी नदी में ज्यादा पाई जाती है

मैन मेड फ्लावर हॉर्न फिश भी दिखेगी

एक्जिबिशन में फ्लावर हॉर्न फिश भी दिखेगी। ये एक बहुत ही खूबसूरत और पॉपुलर एक्वेरियम मछली है। यह अपनी अनोखी बॉडी स्ट्रक्चर, रंग और माथे पर बने बड़े कूबड़ (Kok) के लिए जानी जाती है। यह एक मेन मेड हाइब्रिड फिश है यानी प्रकृति में नहीं मिलती, बल्कि इंसानों ने इसे क्रॉस-ब्रीडिंग से बनाई है।

ये शुभ मछली मानी जाती है — खासकर एशियाई देशों में। खासकर चेहरे के हावभाव इंसानों जैसे लगते हैं। इसे आप 20 से 25 हजार की कीमत में आसानी से ले सकते हैं।

फ्लावर हॉर्न फिश।

फ्लावर हॉर्न फिश।

इसके अलावा भी कई खास मछलियां आपको यहां देखने को मिल जाएंगी। जिन्हें आप घर पर भी रख सकते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat

May 7, 2026

नक्सली हिड़मा-देवा के गांव की जनगणना पूरी:पूर्ण जनगणना वाला पहला गांव बना पूवर्ती, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी, कलेक्टर ने दिया सम्मान

May 7, 2026

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.