Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » First rape charge, now attempted murder | सुकमा DSP पर रेप का आरोप लगाया…अब हत्या की कोशिश: चाकू से गले पर वार, 450km सफर कर मारने पहुंची महिला और उसका रिटायर्ड-फौजी दोस्त – Chhattisgarh News
Breaking News

First rape charge, now attempted murder | सुकमा DSP पर रेप का आरोप लगाया…अब हत्या की कोशिश: चाकू से गले पर वार, 450km सफर कर मारने पहुंची महिला और उसका रिटायर्ड-फौजी दोस्त – Chhattisgarh News

By adminDecember 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 211766144611 1766198457
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डीएसपी का इलाज किया गया। डॉक्टरों की मानें तो उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है। 19 दिसंबर को वे कोर्ट के काम से सुकमा से दंतेवाड़ा आए थे। जहां बीच शहर में दुर्ग जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पुरुष दोस्त के साथ मिलकर उनपर चाकू से वार कर दिया। महिल

.

बताया जा रहा है कि, वारदात में शामिल ये वही महिला है जिसने करीब 1 साल पहले DSP पर रेप का आरोप लगाया था। महिला पहले से ही शादीशुदा है। इसने दुर्ग जिले के मोहननगर थाने में DSP के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। वहीं अब अपने दोस्त के साथ मिलकर DSP पर जानलेवा हमला कर दिया है।

वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर लिखा है। इस घटना से छत्तीसगढ़ भयभीत है। पुलिस भी असुरक्षित है।

घायल अधिकारी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल अधिकारी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा- घटना से छत्तीसगढ़ भयभीत है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा- घटना से छत्तीसगढ़ भयभीत है।

हमले से पहले की थी रेकी

हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा पुलिस की माने तो रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू और उसकी एक महिला मित्र दोनों दुर्ग के रहने वाले हैं। वहीं एक दिन पहले दोनों आरोपी पहले दुर्ग से 395 किमी दूर सुकमा पहुंचे थे।

जहां DSP की रेकी किए। वहीं 19 दिसंबर को DSP सुकमा से दंतेवाड़ा कोर्ट में एक केस के सिलसिले में आए थे। ये भी 80 किमी का सफर तय कर सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंच गए। वहीं DSP बीच शहर में एक बाइक शो रूम के पास रुके थे। जहां सबसे पहले महिला उनके पास पहुंची। जो DSP से कुछ बात करने की कोशिश की।

जिसके बाद मौका पाकर महिला का दोस्त रमाशंकर साहू अचानक पीछे से उनपर हमला कर दिया। चाकू से गले पर वार कर दिया। DSP को गंभीर रूप से चोट आई। वहीं उसी हालत में उन्होंने खुद को संभाला और आरोपी को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने DSP को अकेले लड़ता देख आरोपी को पकड़ा।

उसके पास से चाकू लिया। साथ ही आरोपी को डिवाइडर में लगे लोहे के पोल से बांध दिया गया। कुछ देर बाद दंतेवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हमलावर युवक और उसकी महिला दोस्त दोनों को हिरासत में लिया गया।

DSP तोमेश वर्मा के सिर और गले पर गंभीर चोट आई हैं।

DSP तोमेश वर्मा के सिर और गले पर गंभीर चोट आई हैं।

पुराने विवाद में हमले की आशंका

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इन्होंने जो बताया है उसके मुताबिक किसी पुराने विवाद के चलते ही हमला करने की वजह समझ आ रही है। बाकी जांच के बाद ही इस हमले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

मर्डर के प्लान से आए थे आरोपी

बताया जा रहा है कि, ये दोनों आरोपी DSP की हत्या करने की प्लानिंग से ही आए थे। दोनों आरोपी अपने पास बड़े साइज का चाकू रखे थे। इसी चाकू से DSP पर वार किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों की मानें तो उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

80KM पीछा किया, दंतेवाड़ा में DSP को मारा चाकू: चेहरा कटा, सिर-गले पर गंभीर चोट; पुरानी रंजिश में वारदात, दुर्ग के रहने वाले हैं आरोपी

सुकमा DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है।

सुकमा DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी युवक-युवती 80 किलोमीटर पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने अधिकारी पर चाकू से वार कर दिया। DSP के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.