इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
रायपुर के एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के माध्यम से तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। हालांकि आसपास के प्लांट से पहुंची
.
चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। सूचना मिली कि सिलतरा इलाके के जेसी रिक्लेमेशन नाम की फैक्ट्री में आग लगी है। मौके पर फौरन पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड रवाना हुई। आग फैक्ट्री के डंप यार्ड के हिस्से पर लगी थी। यह डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर पड़े थे। आग इसी के सहारे तेजी से फैलने लगी। इसके बाद गोदावरी और सारडा प्लांट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।
2 घंटे की मशक्कत के बाद आग में काबू
जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को फैक्ट्री के दूसरे हिस्से में फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि डंप यार्ड में रखें टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। लेकिन इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।
पास में था ऑइल का स्टोरेज
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में तेल का उत्पादन किया जाता है। जिसमें टायरों की मदद ली जाती हैं। आग डंप यार्ड में लगी थी जो फैक्ट्री के एक हिस्से में मौजूद है, वहीं दूसरी ओर तेल उत्पादन का काम होता है। फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोक दिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि इस बात की पुष्टि आगे की जांच में हो पाएगी। लेकिन इस आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग भड़कते ही फैक्ट्री में काम कर रहे हैं सभी कर्मचारियों को फौरन बाहर निकाल गया।
<
