![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक मादा बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद उसका बच्चा अपनी मृत मां के शव से लिपटा रहा।
.
यह घटना रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा बंदर ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा बार-बार अपनी मां को छूकर उसे जगाने का प्रयास कर रहा था और शव से अलग होने को तैयार नहीं था।
स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की।
वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक नन्हे बंदर को सुरक्षित बचाया। उसे अब देखभाल के लिए ले जाया गया है।
<
