Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Female headmaster suspended in Balrampur | बलरामपुर में महिला हेडमास्टर निलंबित: हॉस्टल में बच्चों को खाना नहीं देने और पति संग रहने का आरोप, DEO ने किया सस्पेंड – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Female headmaster suspended in Balrampur | बलरामपुर में महिला हेडमास्टर निलंबित: हॉस्टल में बच्चों को खाना नहीं देने और पति संग रहने का आरोप, DEO ने किया सस्पेंड – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18e08d17 8b27 4b85 ad9f fe15aa69ff16 1762242595306
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



18e08d17 8b27 4b85 ad9f fe15aa69ff16 1762242595306

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कन्या आश्रम पशुपतिपुर की महिला हेडमास्टर सुमित्रा सिंह को अनियमितताओं और अमर्यादित आचरण के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी ने की है।

.

कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) बलरामपुर-रामानुजगंज से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार, सुमित्रा सिंह का व्यवहार संस्था में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के प्रति अनुचित पाया गया। रिपोर्ट में उल्लेख है कि उन्होंने कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात की और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

खाद्य सामग्री भी सही मात्रा में नहीं उपलब्ध कराया

इसके अलावा आश्रम के बच्चों के लिए शासन की ओर से निर्धारित खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराई गई। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि उन्होंने शासन के निर्देशों के विपरीत अधीक्षक आवास में अपने पति के साथ निवास किया।

निलंबन के बाद भी उन्होंने आश्रम के भंडार कक्ष को ताला लगाकर अपने अधिपत्य में रखा, जिससे आश्रम के बच्चों के पोषण और अन्य सुविधाओं में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया है।

बीईओ कार्यालय किया गया अटैच

साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जारी आदेश के अनुसार, सुमित्रा सिंह को नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bike Leaps Over Car in CCTV

May 9, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार ने दोस्तों को कुचला, रोहित-बुमराह ने बहाया पसीना, मेले में महिला को पीटा, अफसरों पर भड़कीं विधायक

May 9, 2026

सरगुजा में क्रिकेट सट्टे में लाखों हारा,व्यवसायी ने खाया जहर:परिवार से कहा-अब और परेशान नहीं करूंगा, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069838
Views Today : 41
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 3586
Total views : 90884
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.