Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Faulty harvester sold to farmer…cheated of Rs 26 lakh | किसान को खराब हार्वेस्टर बेचा…26 लाख की ठगी: राजनांदगांव में मशीन की खराबी से बढ़ी परेशानी, लौटाने पर व्यापारी की धमकी – Rajnandgaon News
Breaking News

Faulty harvester sold to farmer…cheated of Rs 26 lakh | किसान को खराब हार्वेस्टर बेचा…26 लाख की ठगी: राजनांदगांव में मशीन की खराबी से बढ़ी परेशानी, लौटाने पर व्यापारी की धमकी – Rajnandgaon News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
41a70d74 e07b 456e a5da b400aeb70667 1764742419886
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक किसान को खराब हार्वेस्टर बेच दिया गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। किसान ने एसपी दफ्तर में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, किसान दयालूराम साहू ग्राम आतरगांव का रहने वाला है। उसने बताया कि नवंबर 2025 में वर्धमान कृषि केंद्र से 26 लाख 50 हजार रुपए का हार्वेस्टर खरीदने का सौदा किया था। व्यापारी श्रेणिक गोलछा ने 3.20 लाख रुपए डाउन पेमेंट और बाकी राशि फाइनेंस कराने की बात कही थी।

19b3d213 16e8 4a95 80ca e0bf589f0b70 1764741568501

मशीन की खराबी से बढ़ी किसान की परेशानी

भरोसे में आकर किसान ने कुल 3.20 लाख रुपए, दो खाली चेक और जमीन के मूल दस्तावेज दुकान में जमा कर दिए। हार्वेस्टर की डिलीवरी के बाद ही समस्याएं शुरू हो गईं। मशीन पहले दिन से खराब निकलने लगी। किसान के अनुसार, “15 दिन में 15 बार मिस्त्री बुलाना पड़ा। कटाई का मौसम निकल रहा था, लेकिन हार्वेस्टर खेत में खड़ा रहता था।”

ac8ea7b5 3428 46a2 b111 801a48b2ce95 1764741568501

हार्वेस्टर लौटाने पर व्यापारी की धमकी

परेशान होकर किसान ने 22 नवंबर को हार्वेस्टर वापस कर अपने पैसे लौटाने की मांग की। किसान का आरोप है कि व्यापारी ने गाली-गलौज कर धमकी दी और कहा कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मानसिक दबाव बनाने के लिए व्यापारी ने किसान की ओर से दिए गए खाली चेक पर 23 लाख 30 हजार रुपए भरकर बैंक में जमा भी कर दिया।

किसान की शिकायत और न्याय की मांग

किसान दयालूराम का कहना है कि उसकी मेहनत की पूरी पूंजी व्यापारी ने हड़प ली है और अब वह कर्ज में डूब गया है। पीड़ित ने बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एसपी से न्याय की मांग की है। किसान की मांग है कि उसकी रकम वापस दिलाई जाए और आरोपी व्यापारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 603
Views Last 7 days : 2176
Views Last 30 days : 6841
Total views : 98640
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.