![]()
भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा/जगदलपुर
.
बस्तर संभाग में तूफान ‘दितवाह’ का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक बस्तर में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने का सूचना जारी की गई है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। अब तक सुबह और रात के समय तेजी से गिर रहे तापमान पर दितवाह के असर से ब्रेक लग सकता है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकते हैं, जिससे ठंड की तीव्रता में कमी आएगी। दिन में बादल छाए रहने के कारण उमस बढ़ेगी, वहीं शाम के बाद हल्की ठंड का अहसास रहेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह तटीय इलाकों से आगे बढ़ते हुए गुजरात–महाराष्ट्र क्षेत्र में कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।
बारिश से किसानों को फसल नुकसान का डर दंतेवाड़ा में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई इसी तरह जगदलपुर में भी सुबह-सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई इससे किसान चिंतित हो गए जिले में धान की 50 प्रतिशत फसल अभी खलिहानों में ही रखी हुई है, बारिश ज्यादा हुई तो फसल खराब हो जाएगी। जिससे कटाई–मिंडाई वाले क्षेत्रों में सतर्कता की जरूरत रहेगी। धान की कटाई कर चुके किसानों को खेत में रखे अनाज को ढककर रखने की सलाह दी गई है।
<
