Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake registry of 68 acres of coal block land in surguja | कोल ब्लॉक के 68 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री: भू-माफिया, अधिकारी-कर्मचारियों ने छलपूर्वक कराई रजिस्ट्री, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच नहीं – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Fake registry of 68 acres of coal block land in surguja | कोल ब्लॉक के 68 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री: भू-माफिया, अधिकारी-कर्मचारियों ने छलपूर्वक कराई रजिस्ट्री, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच नहीं – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 03 at 212822e4882285 1762185541
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 03 at 212822e4882285 1762185541

शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्रामीण

सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत घाटबर्रा कोल माइंस क्षेत्र में भूमाफियाओं ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीबों की 68 एकड़ जमीन अपने लोगों के नाम करा ली। कोल माइंस कंपनी की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि भी भू माफियाओं ने

.

घाटबर्रा क्षेत्र के पीड़ित परिवार सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और मामले की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि शिकायत के बाद सरगुजा कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन एक महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। वहीं कोल माइंस कंपनी द्वारा वास्तविक जमीन मालिकों को जमीन और मकान से बेदखली का निर्देश दे दिया है।

धोखाधड़ी से हड़पी 68 एकड़ जमीन कलेक्टर व सरगुजा कमिश्नर को की गई शिकायत में पीड़ितों ने बताया है कि उदयपुर क्षेत्र के ग्राम घाटबर्रा की भूमि परसा-केते कोल ब्लॉक परियोजना हेतु अधिगृहीत किया गया है। ग्राम के भू-स्वामियों को MDO अदानी कंपनी द्वारा सर्वे के आधार पर मुआवजा भुगतान कर दिया गया है। वर्ष 2015 के पहले परसा केते माइंस के लिए गांव का सर्वे किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम घाटबर्रा में रहने वाले लोगों के अनपढ़ होने का लाभ लेते हुए भोले-भाले भू-स्वामियों ने अपने एवं रिश्तेदारों के नाम करा लिया। ग्राम के ठीभू राम ने मात्र 2.33 एकड़ जमीन बेटी थी। भू माफियाओं ने 18 एकड़ जमीन को 22 लोगों के नाम रजिस्ट्री करा ली।

श्रीमती परबतिया ने मात्र 20 डिसमिल जमीन अंबिकापुर के राजमोहनी देवी भवन के पास रहने वाले ईश्वर अग्रवाल को बेची थी। उसने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से 20 एकड़ जमीन स्वयं एवं 15 लोगों के नाम रजिस्ट्री करा ली है। श्रीमती तिलमेत ने 7 डिसमिल जमीन बेची थी। क्रेता धनश्याम यादव ने 0.287 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। तिलमेत की अज्ञानता का लाभ उठाते हुए उसकी 17 एकड़ जमीन 25 अन्य लोगों के नाम रजिस्ट्री करा ली गई।

इस तरह 84 जमीन प्लॉट का लगभग 68 एकड़ तात्कालिक राजस्व कर्मियों व भू-माफियाओं ने खुद ही क्रेता और विक्रेता तैयार कर अपने नाम करा लिया।

कोल कंपनी ने जारी किया बेदखली का नोटिस सर्वे में जिन लोगों के नाम रजिस्ट्री थी, उनके नाम से मुआवजा तैयार कर लिया गया। वास्तविक भूमि स्वामी इससे वंचित हो गए। वहीं अब कोल माइंस कंपनी ने काबिज लोगों को बेदखली का आदेश दे दिया है। पीड़ितों ने कहा िक इससे वे बेघर हो जाएंगे एवं उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले में जांच करने की मांग की है और कहा है कि जिन पटवारी और तहसीलदारों के अलावा उप पंजीयक के कार्यकाल में फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री हुई है उसकी पूरी जांच कराई जाए। मामले में अपराध दर्ज किया जाए व वास्तविक जमीन मालिकों को मुआवजा दिलाया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार:खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में, 5 दिन में 150 CCTV फुटेज खंगाले

May 7, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.