छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पैथोलॉजी डॉक्टर के घर अज्ञात लोग खुद को आईटी अफसर बताकर पहुंचे और घर में छापेमारी करने की कोशिश की। इस घटना के 26 दिन बाद कोतवाली थाना में 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 से अधिक
.
एफआईआर के अनुसार, घटना 17 नवंबर 2025 की सुबह 11:30 बजे हुई। उस समय 6-7 लोग दो गाड़ियों में आए और खुद को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर घर में घुस गए। उन्होंने सीधे किचन तक जाकर घर के स्टाफ के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और किसी को फोन करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

डॉक्टर ने सर्च वारंट मांगा तो नहीं दिखाया
अज्ञात लोगों ने एक फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया। जब डॉक्टर या उनके परिवार ने सर्च वारंट मांगने की कोशिश की, तो उन्होंने इसे नहीं दिखाया। बाद में घर के अन्य सदस्य और दोस्त भी घर में रखे गए और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।
अज्ञात लोग घर की दराज, अलमारी और अन्य सामानों की पूरी तलाशी लेने लगे। लगभग डेढ़ से दो घंटे तक तलाशी लेने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ नहीं मिला और बिना पैसे या गहने लिए चले गए। इस दौरान किसी को चोट नहीं पहुंचाई गई। सभी लोग मास्क या मुखौटा नहीं पहने हुए थे और मोबाइल फोन से किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे थे।

पुलिस ने पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिवार के लोग परेशान थे और कुछ दिन बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाला। अब तक पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
<
